Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

मंत्री का सचिव बताकर ठगी, पति-पत्नी निकले मास्टरमाइंड, ऐसे बनाते थे शिकार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
03/08/23
in अपराध संसार, राज्य
मंत्री का सचिव बताकर ठगी, पति-पत्नी निकले मास्टरमाइंड, ऐसे बनाते थे शिकार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गाजीपुर : यूपी में गाजीपुर पुलिस ने एक दंपती और उसके एक साथी को अरेस्ट किया है. आरोप है कि ये गिरोह बेरोजगारों को नौकरी का लालच देकर ठगता था. मास्टरमाइंड पति-पत्नी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. इनके पास से रेलवे, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र मिले हैं.

एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने आरोपियों के बारे में जो जानकारी दी वो होश उड़ा देने वाली है. उन्होंने बताया कि ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य खुद को सचिवालय में सचिव या किसी मंत्री का निजी सचिव बताकर उनके कोटे से नौकरी दिलाने का लालच देते थे. साथ ही ज्वाइनिंग लेटर देकर मोटी रकम वसूलते थे. इनको थाना जंगीपुर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है.

लोगों को शिकार बनाकर ऐंठे 25 लाख रुपये

बताया जा रहा है कि इस गिरोह ने अभी तक आधा दर्जन लोगों को शिकार बनाकर करीब 25 लाख रुपये ऐंठे है. ये रकम अलग-अलग खातों में जमा कराई गई. इनको फ्रीज कराकर अन्य बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. इसके साथ ही पीड़ित व्यक्तियों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

3 फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और 3 मोबाइल मिले

आरोपियों की पहचान मीता तिवारी पत्नी अंकुश तिवारी और कमलकांत सिद्धार्थ के रूप में हुई है. कमलकांत गाजीपुर के धर्माडीह थाना नोनहरा का रहने वाला है. वहीं दंपती सिमगा मंदिर गली थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है.

हालांकि, कई ऐसे कागज मिले हैं, जिसमें दंपती के सतना, प्रयागराज और महोबा निवासी होने की बात लिखी है. इनके पास से रेलवे विभाग के 3 फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उ. प्र. महानिदेशक कार्यालय का संविदा से स्थायीकरण का पत्र, रेलवे विभाग में नौकरी के लिए भरा हुआ आवेदन पत्र और 3 मोबाइल मिले हैं.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .