उत्तराखंड : कांस्टेबल के पदों पर हो रही है भर्ती, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

देहरादून l उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हेड कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम 272 पदों पर भर्ती की जाएगी.

इन पदों पर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2022 तक है. लिखित परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी. यह भर्ती पुलिस दूरसंचार विभाग के समूह ‘ग’ के अन्तर्गत की जाएगी.

हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा भौतिकी / गणित और अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियो प्रौद्योगिकी सें डिप्लोमा. शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2022 है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *