Saturday, March 14, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग : I.G. गढ़वाल ने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
24/03/23
in उत्तराखंड, मुख्य खबर
रुद्रप्रयाग : I.G. गढ़वाल ने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रप्रयाग : आज करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं व कोतवाली रुद्रप्रयाग का वार्षिक निरीक्षण किया। I.G. रेंज महोदय द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्मिकों द्वारा की जा रही परेड की सभी टोलियों का बारीकी से निरीक्षण कर कमाण्ड एवं कण्ट्रोल के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परेड के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर, बैरक, भोजनालय, कैश कार्यालय, गणना कार्यालय, स्टोर कार्यालय, परिवहन शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

I.G. Garhwal inspected the police office

पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर समस्यायें सुनकर कतिपय कार्मिकों द्वारा उठायी गयी समस्याओं पर यथोचित निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया गया। आगामी चारधाम यात्रा 2023 के कुशल संचालन हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारियों को यात्रियों से मधुर एवं सौम्य व्यवहार का परिचय देकर अपने दायित्वों का निर्वहन किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी कार्मिकों को याद दिलाया कि वे सड़क दुर्घटना के दौरान मदद करने वाले गुड समेरिटन व्यक्तियों के नाम अपने उच्चाधिकारियों तक पहुंचायें। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाये।

I.G. Garhwal inspected the police office

सम्मेलन के उपरान्त जनपद के सभी थाना, चौकी व शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अपराध अनावरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साइबर ठगी व धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्यवाही किये जाने व विवेचनाओं को अनावश्यक लम्बित न रखे जाने के निर्देश दिये गये। एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आंकिक शाखा के निरीक्षण अवसर पर पुरानी ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग व क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी कार्यालयों में अपराध रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। अपराध रजिस्टरों में की जाने वाली प्रविष्टियों को सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के स्वयं के हस्तलेख से किये जाने के निर्देश दिये गये।

I.G. Garhwal inspected the police office

कोतवाली रुद्रप्रयाग का निरीक्षण करते हुए महिला हैल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कार्मिकों से संवाद स्थापित कर उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी कर महिला की समस्या व शिकायत को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए उचित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। तदोपरान्त थाना परिसर, थाना कार्यालय, मालखाना, अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। थाने के मालखाने में कोई भी लम्बित माल न होने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए थाना कार्यालय स्टाफ को ₹ 5000 का नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी। थाने से सम्बन्धित रजिस्टरों का अवलोकन कर अद्यावधिक किये जाने के निर्देश दिये गये। थाने को आवंटित शस्त्रों की साफ-सफाई सही पायी गयी।

इसके अतिरिक्त आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन हेतु युवा एवं अनुभवी कार्मिकों को मिश्रित रूप से तैनात करने तथा यात्रा काल में काम करने वाले प्रत्येक घोड़ा संचालक हो, डण्डी कण्डी आदि सभी की पहचान के तौर पर उनके पंजीकरण एवं मोबाइल नम्बर का डाटा रखने एवं यात्रा काल में पुलिस की चौकियों को सुदृढ़ीकरण करते हुए पुलिस बल सहित एसडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस, पर्यटन पुलिस की तैनाती करने हेतु जनपद प्रभारी को निर्देश दिये गये।

वार्षिक निरीक्षक अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी श्री विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री गणेश लाल बण्डवाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी, सहित जनपद रुद्रप्रयाग के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .