देहरादून l उत्तराखंड में अभी वोटिंग खत्म ही हुई है, रिजल्ट नहीं आया है लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने दिल की बात एक बार फिर जुबां पर निकाल ही दी। हरदा ने कहा है कि वो या तो उत्तराखंड के सीएम बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। यूं तो चुनाव से पहले भी हरदा इस बात को कह चुके हैं लेकिन एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में हरीश ने एक बार फिर से अपने दिल की बात जुंबा पर रख दी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस के कैंपेन का जिम्मा हरदा के कंधे पर था।
हरीश रावत का कहना है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनके पास दो ही विकल्प बचते हैं, या तो सीएम बनूं, या फिर घर बैठूंगा। दरअसल पूर्व सीएम हरीश रावत से जब पूछा गया कि अगर कांग्रेस सरकार बनी तो क्या वो खुद को सीएम प्रोजेक्ट करेंगे? जवाब में हरीश रावत ने कहा कि अब उनकी उम्र बहुत हो गई है। इस उम्र में वे किसी के पास सीएम पद के लिए जद्दोजहद नहीं करेंगे।
खबर इनपुट एजेंसी से
