Monday, May 12, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

मोदी को 2024 में PM बनाना है तो 2022 में BJP को करना होगा ये काम

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/10/21
in राष्ट्रीय, समाचार
मोदी को 2024 में PM बनाना है तो 2022 में BJP को करना होगा ये काम

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तमाम अटकलें खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फ‍िर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाना होगा.

लखनऊ से सदस्यता अभियान की शुरुआत
शुक्रवार को लखनऊ में अमित शाह ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. उन्होंने अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारियों को संबोधन में कहा कि भाजपा के लोग जब कमल का झंडा और नारा लेकर चलते हैं तो विपक्षी दलों के दिल दहल जाते हैं. इस दौरान अमित शाह ने कहा, ‘यह चुनाव भारत माता को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है. दीपावली के बाद चुनाव अभियान जोर पकड़ेगा और समर्पण दिखाते हुए कार्यकर्ता इसमें जुट जाएं.’

UP को नंबर 1 राज्य बनाने का लक्ष्य
अपने संबोधन के दौरान शाह ने कहा ‘2022 में एक बार फ‍िर भाजपा को 300 से अधिक सीटें दीजिए. हम UP को देश में नंबर एक राज्य बनाएंगे. मोदी प्रधानमंत्री हैं और वो UP को जो चाहिए, तुरंत देते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव की नींव 2022 का उप्र का विधानसभा चुनाव बनेगा. अभी UP में बहुत कुछ करना है. हम फ‍िर से घोषणा पत्र लेकर आएंगे और जो कहेंगे, उसे शत प्रतिशत पूरा करके ही 2027 में फि‍र आपके पास आएंगे.’ गृह मंत्री ने कहा कि 2017 के बाद भाजपा ने UP को उसकी वास्तविक पहचान दिलाई और प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया.

परिवारवाद पर साधा निशाना
शाह ने कहा ‘भाजपा ने दिखाया कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, सूबे के सबसे गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं.’ विपक्षी दलों, विशेष रूप से समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि चुनाव के नगाड़े बज गए हैं और जो घर बैठ गए थे, वो लोग नए कपड़े सिलाकर आ गए हैं कि हमारी सरकार बनने जा रही है. शाह ने अखिलेश से उनकी विदेश यात्राओं का हिसाब जनता को देने की मांग करते हुए उन पर तंज किया ‘इन लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और फिर जाति के लिए किया.. और किसी के लिए नहीं सोचा.’ इसके अलावा अमित शाह ने गांधी और वाड्रा परिवार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा ‘ कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चुनावी मेंढक की तरह चुनाव के वक्त बाहर आते हैं… बस.’

सपा, बसपा पर गरजे शाह
सपा, बसपा पर बरसते शाह ने कहा ‘UP में कई साल तक सपा और बसपा का खेल चलता रहा और प्रदेश बर्बाद हो गया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना से पलायन शुरू होता था और लखनऊ में हुक्मरानों को असर नहीं होता था. आज स्थिति अलग है क्योंकि पलायन कराने वालों का ही पलायन हो चुका है.’

राम भक्तों को गोलियों से भूनने वालों से अलग है भाजपा
किसी ने कल्पना नहीं की थी कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा. सपा भाजपा को ताने देती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे. लेकिन अब तो मंदिर की नींव रख दी गई है. सपा की सरकार ने राम भक्तों को गोलियों से भून दिया था. यही फर्क है परिवारवादी पार्टियों और भाजपा में. साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि भाजपा का वादा था कि कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे. 2019 में पूर्ण बहुमत मिला और हमने धारा 370 और 35A को उखाड़ फेंका. भारत माता का मुकुट मणि आज हमेशा के लिए भारत के साथ जुड़ गया और भारत का अभिन्न अंग बन गया’

2017 के घोषणा पत्र के 90% वादे पूरे
गृह मंत्री ने विधानसभा चुनाव के लिए जनता से संपर्क कर उनकी इच्छा से चुनाव घोषणा पत्र बनवाने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा ‘जो आप ला कर पार्टी को देंगे, उसे धर्मेंद्र प्रधान (चुनाव प्रभारी) और स्‍वतंत्र देव (प्रदेश अध्यक्ष) संकलित कर घोषणा पत्र बनाएंगे.’ उन्होंने दावा किया कि 2017 के घोषणा पत्र के 90% वादे पूरे हो गए हैं.

चुनाव की तैयारियों में जोर-सोर से जुटी भाजपा
इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जो लक्ष्य संगठन ने तय किया है उसके प्रति समर्पित होकर हर परिवार को भाजपा परिवार से जोड़ने का कार्य करें. इनके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा किसी भी संगठन में कार्यकर्ता सदैव स्‍थायी रहता है, आप लक्ष्य के लिए समर्पित होकर कार्य करें. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री और प्रमुख नेता मौजूद थे.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.