Sunday, May 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

कम निवेश में करनी है मोटी कमाई तो शुरू करें डेयरी फार्मिंग

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/06/22
in राष्ट्रीय, व्यापार, समाचार
कम निवेश में करनी है मोटी कमाई तो शुरू करें डेयरी फार्मिंग
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्‍ली. हमारे देश में दूध की खपत बहुत ज्‍यादा है. शायद ही ऐसा कोई शहर या गांव होगा जहां दूध की डिमांड न हो. अगर आप भी कम रुपये लगाकर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हो तो आपको डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming Business) करनी चाहिए. आजकल बहुत से पढ़े-लिखे युवा इस काम को प्रोफेशनल तरीके से करके बहुत अच्‍छा पैसा कमा रहे हैं. इस बिजनेस की खास बात यह है कि दूध की डिमांड सालभर रहने से बिक्री की कोई चिंता नहीं रहती है.

डेयरी फार्मिंग करने के लिए सरकार सहायता भी उपलब्‍ध कराती है. राज्‍य सरकारें अपने पशुपालकों को मदद देने के लिए सब्सिडी उपलब्‍ध कराती है. हरियाणा में अगर कोई डेयरी फार्मिंग के लिए गाय या भैंस खरीदता है तो सरकार प्रति भैंस 50 हजार रुपये और प्रति गाय 30 हजार रुपये का लोन देती है. इस लोन की ब्‍याज दर बहुत कम होती है और साल में महज एक बार ही इसका ब्‍याज भरना होता है.

ऐसे शुरू करें डेयरी फार्मिंग
डेयरी फार्मिंग में सफलता के लिए जरूरी है कि यह ऐसी जगह शुरू किया जाए, जहां दूध की डिमांड और रेट अच्‍छे हों. अगर आप किसी बड़े शहर के नजदीक डेयरी शुरू करते हैं तो आपको ज्‍यादा फायदा होगा. शुरुआत में आप कम पशुओं के साथ ही इसे शुरू कर सकते हैं. जहां आप डेयरी कर रहे हैं, पहले उस इलाके का सर्वे कर यह पता लगा लेना चाहिए कि वहां, गाय या भैंस के दूध में से किस दूध की लागत ज्‍यादा है.

आमतौर पर गाय और भैंस, दोनों को ही पालना ज्‍यादा अच्‍छा रहता है. अगर आप उत्‍तर भारत में डेयरी फार्मिंग शुरू कर रहे हैं तो आपको मुर्रा नस्‍ल की भैंस खरीदनी चाहिए. मुर्रा सबसे ज्‍यादा दूध देती है. हालांकि इनकी कीमत दूसरी नस्लों से ज्‍यादा होती है. इसी तरह जर्सी और अमेरिकन किस्‍म की गायें आपको खरीदनी चाहिए. ये दोनों ही किस्‍में ज्‍यादा और लंबे समय तक दूध देती हैं. पशुओं को बांधने के लिए आपके पास पर्याप्‍त जगह होनी चाहिए. इसके अलावा भूसा आदि डालने के लिए भी आपको कमरा चाहिए होगा.

कितना होगा खर्च
आज एक अच्‍छी भैंस कम से कम 70 हजार रुपये की आती है. इसी तरह अच्‍छा दूध देने वाली गाय की कीमत 35 हजार रुपये से कम नहीं है. आप शुरुआत में तीन भैंस और दो गाय खरीदकर काम शुरू कर सकते हैं. पशुओं के लिए भूसा और खल-बिनौला आदि भी शुरू में कम से कम एक महीने का खरीदना होगा. अगर आप स्‍वयं काम नहीं करते हैं तो 5 पशुओं के लिए आपको एक नौकर रखना होगा, जो दूध निकालने से लेकर बाकी सारे काम कर देगा. इस तरह आपको शुरुआत में कम से कम 3.50 लाख रुपये लगाने होंगे.

कितनी होगी कमाई
भैंस आमतौर पर 12 लीटर दूध प्रतिदिन देती है, जबकि गाय 18 लीटर दूध देती है. इस तरह पांच पशुओं से आपको रोजाना 90 लीटर दूध मिलेगा. सीधे ग्राहक को यह दूध आप 60 रुपये लीटर बेच सकते हैं. इस तरह प्रतिदिन आप 5,400 रुपये का दूध बेच सकते हैं. नौकर के वेतन, चारे और अन्‍य खर्च पर पर अगर 3 हजार रुपये भी प्रतिदिन आपके खर्च होंगे तो भी आप महीने में आसानी से 42,000 रुपये महीना बचा सकते हैं.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .