ग्वालियर। वाहन चलाते वक्त सड़क यातायात के नियमों का पालन करना काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर दुर्घटना तो हो ही सकती है। वहीं, दूसरी ओर आपके चालान कट सकते हैं। आजकल तो लगभग सभी जगहों पर कैमरे लगा दिए गए हैं। ऐसे में आपका चालान कट सकता है। वहीं, अगर आप गाड़ी तेज चलाते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप तय स्पीड से ही गाड़ी चलाएं। वरना आपका ओवरस्पीडिंग का चालान कट सकता है। ऐसे में अगर आपको चेक करना है कि कहीं आपका ओवरस्पीडिंग का चालान तो नहीं कटा है। तो आप घर बैठे ही इसे चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकते हैं चालान
अगर आप तेज गाड़ी चलाते हैं या आप जानना चाहते हैं कि कहीं आपका चालान तो नहीं कटा है, तो आप चेक कर सकते हैं। आपको इसके लिए आधिकारिक पोर्टल echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है, यहां पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी, जिन्हें आपको भरना है। आपको यहां पर पहले अपना गाड़ी नंबर भरना है। इसके बाद आपको चेसिस नंबर या इंजन नंबर में से किसी एक को भरना है| ध्यान रहे चेसिस या इंजन नंबर के आखिरी 5 अक्षर ही भरें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है। फिर आपको गेट डिटेल पर क्लिक करना है| ऐसा करते ही आपके सामने अगर Challan Not Found करके आता है, तो आपकी गाड़ी पर चालान नहीं है।
अगर आपकी गाड़ी का चालान कटा है, तो चालान की पूरी जानकारी यहां आ जाएगी। फिर आप चालान की कॉपी का पीडीएफ डाउनलोड करके ये पता लगा सकते हैं कि आपका चालान किस कारण से और कितना कटा है| आप इस चालान को यहीं से ऑनलाइन भर भी सकते हैं।
