Monday, May 12, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : ‘इगास’ गढ़वाल का लोकउत्सव

'इगास' गढ़वाल का सबसे अधिक लोकप्रिय उत्सव है। यह उत्सव दीपावली के ठीक ग्यारह दिन बाद, कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है

Manoj Rautela by Manoj Rautela
14/11/21
in उत्तराखंड, कला संस्कृति, कुमायूं, गढ़वाल, घर संसार, देहरादून, मुख्य खबर, राष्ट्रीय, शुभ मुहूर्त, समाचार, साहित्य, हरिद्वार
उत्तराखण्ड : ‘इगास’ गढ़वाल का लोकउत्सव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखण्ड : ‘इगास’ गढ़वाल का लोकउत्सव

ग्रेटर नॉएडा/देहरादून : इगास गढ़वाल का सबसे अधिक लोकप्रिय उत्सव है। यह उत्सव दीपावली के ठीक ग्यारह दिन बाद, कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उत्तराखंड में अधिकतर त्यौहार, पर्व के रूप में मनाए जाते हैं। इगास , मकरैणी और बिखोत तीन त्यौहार ऐसे हैं जिनमे पर्व और उत्सव एक साथ मनाया जाता है। एकादशी शब्द का गढ़वाली भाषा मे रूपांतरण ही इगास है। इसके साथ बग्वाल शब्द भी जुड़ा हुआ है। इगास-बग्वाल। बग्वाल शब्द प्रसन्नता को लोकउत्सव के रूप में व्यक्त करता है। इस दिनको प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में खरीफ की फसल पकने में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक समय लगता है। खासकर धान (सट्टी) की फसल अश्वनि- कार्तिक (असूज-कार्तिक) तक खलिहानों से घर तक पहुंचती है। यह फसल उत्तराखंड में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। अच्छी फसल हो जाय तो किसान का मनभी प्रसन्न रहता है। प्रसन्न मन को उत्सव मनाने में अद्भुत आनंद मिलता है। इस उत्सव के मानने के पीछे कुछ घटनाएं जुड़ी हुई हैं।

1. गढ़वाल नरेश महपति शाह के शासनकाल में तिब्बत ने गढ़वाल पर आक्रमण करने की ठानी। नरेश को समाचार मिला तो उन्होंनें भड़ माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में एक फौज तिब्बत भेजी। दिवाली तक भी सेना वापस नही लौटी। किसी ने ये अफवाह उड़ा दी कि माधो सिंह भंडारी और फौज वीर गति को प्राप्त हो गए। उन्ही दिनों कार्तिक माह की अमावस भी निकल गई शोक के दिन मानते हुए उस साल दिवाली नही मनाई गई। दूसरी ओर सही बात यह थी कि माधो सिंह की फौज में तिब्बत की सेना को पराजित कर दिया था। भारी बर्फबारी के कारण रास्ते अवरुद्ध हो गए थे। 11वें दिन यानि कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी को माधो सिंह सकुशल घर लौट आये। इस खुशी में लोगों ने उस दिन इगास बग्वाल मनाई।

2.गढ़वाल तक भगवान रामचंद्र की अयोध्या वापसी का समाचार दीपावली से 11वें दिन मिला इसलिए लोगों ने एकादशी के दिन अपने घरों को रोशन किये और विविध पकवान बनाये और आपसे में बांटे।

3.चौमासे (वर्षा ऋतु) में भगवान विष्णु देव शयनी एकादशी के दिन क्षीर सागर में सोने के लिए चले गए जो देवउठनी एकादशी को उठे।इस दिन को सभी लोग अनुकूल मानते हैं, इसलिए दीपावली के दिये जलाकर रोशनी की गई। घरों में पकवान (स्वाल पकोड़ा) आदि तैयार किये जाते हैं।कुछ लोग एकादशी का उपवास रखते हैं, गंगा स्नान करने भी जाते हैं। लोग इस दिन भेलो भी खेलते हैं। रात के समय आग के गट्ठर (कुलें की लकड़ी को कद्दू की बेल से बांधकर उसके दोनों सिरों को) को आग लगाकर डोरी के साथ घूम घूमकर भेलो भै भेलो चिल्लाते हैं। बहुत पुराने समय में जहां रिश्तेदारी नजदीक के गांव में होती उन गांव के लोगों के साथ जोर जोर से है परिहास भी किया जाता था।

4. जौनसार भावर में एक माह बाद भगवान राम की वापसी का संमाचार मिला। इसलिए वहां दिवाली का त्यौहार एक माह बाद मनाई गई। इस दिन लोग तरह तरह के पकवान बनाते हैं एक दूसरे को बांट हैं। देव उठनी एकादशी के बाद शादी समाराहों के दिन खुल जाते हैं।

~पार्थसारथि थपलियाल~

आज इगास का त्यौहार है।
सभी को इगास की शुभकामनाएं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.