Saturday, April 25, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

30 करोड़ की शिप से चल रहा था अवैध खनन, झारखंड CM के करीबी से जुड़े हैं तार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/07/22
in राज्य, राष्ट्रीय
30 करोड़ की शिप से चल रहा था अवैध खनन, झारखंड CM के करीबी से जुड़े हैं तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. अब ईडी ने एक बड़ी नाव (पोत) को जब्त किया है. यह बड़ी नाव अवैध खनन के लिए पंकज मिश्रा के आदेश पर इस्तेमाल हो रही थी. इस नाव की कीमत कुल 30 करोड़ रुपये आंकी गई है.

अवैध खनन से जुड़ी जांच में पंकज मिश्रा को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब मंगलवार (26 जुलाई) को बड़ी नाव पकड़ी गई है. इसका नाम M.V.Infralink- III है. इसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB 1809 है.

बिना किसी परमिट के चल रही थी नाव

ईडी के मुताबिक, यह बड़ी नाव बिना किसी परमिट के अवैध रूप से चलाई जा रही थी. इसने साहेबगंज, सुकरगढ़ घाट से परमिट नहीं लिया था. पता चला है कि यह वेसल राजेश यादव उर्फ दाहू यादव के आदेश पर चल रहा था. पंकज मिश्रा दाहू यादव के सहयोगी थे. इस बड़ी नाव से उन छोटे-बड़े पत्थरों को ट्रांसपोर्ट किया जाता था जिनको अवैध खनन करके निकाला गया होता था.

इस बड़ी नाव की कीमत 30 करोड़ रुपये है. इसके मालिक के खिलाफ 26 जुलाई को ही एक FIR भी दर्ज की गई.

इससे पहले ईडी ने अवैध खनन में शामिल दो स्टोन क्रशर्स (stone crushers) को जब्त किया था. ये दोनों क्रशर Maa Amba Stone Works के थे. इसके मालिक बिश्नु यादव और पवित्रा यादव हैं. इसके अलावा तीन HYVA ट्रक्स भी जब्त किये गए थे जो कि अवैध खनन में शामिल थे. उनके पास कोई माइनिंग चालान नहीं थे.

19 जुलाई को हुई थी पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने अवैध खनन के मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. ईडी ने इससे पहले PMLA एक्ट, 2002 के तहत हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये सीज किये थे. इससे पहले ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .