Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

वर्तमान लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : शैलजा

Frontier Desk by Frontier Desk
11/04/24
in देहरादून
वर्तमान लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : शैलजा

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग एवं वार रूम के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते प्रदेश प्रभारी एवं सहप्रभारी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शैलजा एवं सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग एवं वार रूम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत किये जा रहे प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

आज प्रदेश प्रभारी @Kumari_Selja जी ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में पदाधिकारियों की बैठक ली एवं लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यों का जायजा लिया.

इस दौरान बैठक में सह प्रभारी श्रीमती @DipikaPS जी, प्रदेश उपाध्यक्ष @MDJoshiINC जी, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/m96EjR51iz

— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) April 11, 2024

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि देशभर के लगभग सभी मतदाता मोबाइल के माध्यम से सोशल मीडिया का उपयोग करता है। हमें पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के साथ ही भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का भी पर्दाफाश करना है।

कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव हेतु चुनावी न्याय पत्र में पांच न्याय-पच्चीस गारंटियों को प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रमुखता से प्रचारित कर घर-घर पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हुए अंकिता भण्डारी हत्याकांड, युवाओं के भविष्य को चैपट करने वाली अग्निवीर योजना, वन रैंक वन पेंशन, बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, पलायन की समस्या को भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करना है।

सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने प्रदेश प्रभारी को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया के माध्यम से चलाई जा रही गतिविधियों तथा प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के कार्यक्रमों सहित प्रत्येक दिन होने वाली चुनावी जनसभाओं की जानकारी के साथ ही सोशी मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखा जा रहा है।

उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की टीम द्वारा पूरे प्रदेश में सभी लोकसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा घोषित पांच न्याय-पच्चीस गारंटियों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जिसकी प्रगति से प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया जा रहा है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, सोशल मीडिया संयोजक, संयोजक विशाल मौर्य, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, सोशल मीडिया महासचिव अनुराग मित्तल, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, वार रूम को चेयरमैंन गोपाल सिंह गडिया, विरेन्द्र पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .