Tuesday, May 13, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home लाइफस्टाइल

गर्मियों में इन 3 चीजों को डाइट में करें शामिल, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
31/03/25
in लाइफस्टाइल
गर्मियों में इन 3 चीजों को डाइट में करें शामिल, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। बदलते मौसम के साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी होता है। हालांकि, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच खानपान से लेकर लाइफस्टाइल का ध्यान रखना संभव नहीं हो पाता है। जिसके चलते शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। गर्मियों के मौसम में हेल्दी और एनर्जेटिक बने रहने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर सीनियर कंसल्टेंट, जनरल सर्जरी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. साद अनवर ने बताया कि गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और कूल रखना बहुत जरूरी है, ताकि लू, डिहाइड्रेशन, पेट की समस्याएं और कमजोरी से बचा जा सके। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बेल का शरबत, दही और सीजनल फ्रूट गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद है।

बेल का शरबत

गर्मियों में बेल का शरबत पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बेल का शरबत एक हाइड्रेटिंग ड्रिंक है, जो शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है। रोज सुबह या दोपहर में 1 गिलास बेल का शरबत पीने से ये गर्मी में लू लगने, डिहाइड्रेशन और एसिडिटी से बचाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और कब्ज से राहत मिलती है। ये शरीर को ठंडक देता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है। बेल के शरबत में करक्यूमिन, फ्लेवोनोइड्स और टैनिन पाए जाते हैं, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। इसमें विटामिन A और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

दही

गर्मियों के मौसम में दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दही का सेवन करने पर डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है। दही का रायता, दही और चावल या सादा भी खा सकते हैं। दही प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिससे पेट ठंडा रहता है और डाइजेशन अच्छा रहता है। इसके अलावा दही खाने से स्किन और बालों को भी फायदा मिलता है।

सीजनल फ्रूट्स

हर मौसम के साथ कई प्रकार के फल भी बाजार में आते हैं। गर्मी में उन फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, जो इस मौसम में ही मिलते हैं। गर्मियों में तरबूज, खरबूजा, आम, संतरा और लीची खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। ये फल हाइड्रेटेड रखते हैं और हीट स्ट्रोक से बचाते हैं। इनमें मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.