Monday, May 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बनाया फुल प्रूफ प्लान, इतने दिन में मिलेगा रिफंड

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
28/08/23
in राष्ट्रीय, व्यापार
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बनाया फुल प्रूफ प्लान, इतने दिन में मिलेगा रिफंड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा 1 अप्रैल से 21 अगस्त 2023 के बीच टैक्स रिफंड जारी किया गया था. इस रिफंड की राशि 72,215 करोड़ रुपये थी. जिसमें से रिफंड कंपनियों को लगभग 37,775 करोड़ रुपये दिए गए हैं और व्‍यक्तिगत आयकरदाताओं के अकाउंट में करीब 34,406 करोड़ रुपये भेजे गए हैं. लेकिन 23 अगस्त के आयकर विभाग की वेबसाइट के आंकड़ों से पता चलता है कि अभी भी लगभग 31 लाख आयकरदाताओं को रिफंड का पैसा नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि एक छोटी सी गलती के कारण इन आयकरदाताओं का पैसा नहीं आया है. अगर ये आयकरदाता जल्‍द ही अपनी गलती को नहीं सुधारते हैं तो इनकी आईटीआर को अमान्‍य माना जा सकता है. इसके बाद इनका रिफंड नहीं आएगा.

बता दें कि इन 31 लाख आयकरदाताओं ने एक बड़ी गलती ये की है कि इन्होंने आयकर रिटर्न तो दाखिल किया है. लेकिन अभी तक अपना आईटीआर वेरिफाई नहीं कराया है. आयकर नियमों की बात करें तो इसमें साफ तौर पर बताया गया है कि जिन लोगों ने भी आईटीआर फाइल किया है उन्हें 30 दिनों के अंदर ही अपने रिटर्न की पुष्टी करना अनिवार्य है.  ऐसा नहीं करने पर उनका आईटीआर वेरिफाई अमान्‍य माना जाएगा. जानकारी के मुताबिक अगर कोई टैक्सपेयर्स अपने आईटीआर को वेरिफाई नहीं करा पाता है तो इस स्थिति में उसका रिटर्न प्रोसेसिंग के लिए मान्य नहीं माना जाता है. परिणाम स्वरूप उसका रिफंड नहीं मिलेगा. आयकर वेबसाइट के 23 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक, 6.91 करोड़ से ज्यादा रिटर्न फाइल हुए हैं. लेकिन इसमें से सिर्फ 6.59 करोड़ आयकरदाताओं ने ही रिटर्न वेरिफिकेशन कराया है.

आयकर विभान ने एक्स (Twitter) पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्‍ट कर आयकरदाताओं से अपील की है की वो अपना आईटीआर वेरिफाई जरूर करा लें. आयकर विभाग ने पोस्ट में आगे लिखा है प्रिय आयकरदाता आप आज ही अपना ई-फाइलिंग पूरी कर फाइलिंग के 30 दिनों के अंदर ही अपना आईटीआर वेरिफाई जरूर करा लें. वेरिफिकेशन में देरी होने से आयकर के आर्टिकल 1961 के तहत आप पर लेट फीस चार्ज लग सकती है.

इन 6 तरीकों से आईटीआर वेरिफाई करें?

ITR को वेरिफाई करने के कुल 6 तरीके सामने आए हैं. इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे भी करा सकते हैं. बता दें कि इन 6 तरीकों में से 5 तो ऑनलाइन और 1 ऑफलाइन है. ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी, बैंक अकाउंट, डीमैट अकाउंट, एटीएम और नेटबैंकिंग की जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए आईटीआर-वी फार्म की साइन की हुई कॉपी डाक द्वारा इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट को भेजकर वेरिफाई करवाया जा सकता है.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .