Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

6 साल बाद फिर वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया, जानें किसका पलड़ा भारी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/02/24
in खेल संसार
6 साल बाद फिर वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया, जानें किसका पलड़ा भारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार 11 फरवरी को बेनोनी में खेला जाएगा. 6 साल बाद एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ेंगी. आखिरी बार 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था. 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में कंगारुओं को 8 विकेट से धूल चटाई थी और खिताब अपने नाम किया था. भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के तत्कालीन हेड कोच थे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल

भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है. अब फैंस को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार भिड़ चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया को दो बार फाइनल में पटक चुका है भारत

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं हारा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया का सबसे पहले आमना-सामना ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 के फाइनल में हुआ था. उन्मुक्त चंद की कप्तानी में उस खिताबी मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 के फाइनल मैच में तत्कालीन अंडर-19 कप्तान उन्मुक्त चंद ने नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी और ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बाद  2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था.

फाइनल में किसका पलड़ा भारी?

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम के पास कप्तान उदय सहारन, मुशीर खान, सचिन धास और सौम्य पांडेय जैसे धाकड़ क्रिकेटर्स हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर भारतीय कप्तान उदय सहारन का नाम काबिज है. उदय सहारन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के 6  मैचों में 64.83 की औसत से 389 रन बनाए हैं. मुशीर खान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है. मुशीर खान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के 6  मैचों में 67.60 की बेहतरीन औसत से 338 रन बनाए हैं. मुशीर खान का स्ट्राइक रेट इस दौरान 101.20 का रहा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में मुशीर खान 29 चौके और 8 छक्के जड़ चुके हैं. 18 साल के मुशीर खान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा दो शतक जड़ चुके हैं.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .