Sunday, May 11, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

190+ रन की बढ़त लेने के बाद सिर्फ एक बार हारा है भारत!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/01/24
in खेल संसार
190+ रन की बढ़त लेने के बाद सिर्फ एक बार हारा है भारत!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हैदराबाद : भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरी पारी में भारत पर 126 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 316 रन बना लिए हैं। उपकप्तान ओली पोप ने जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक जड़ा और नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वह 148 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, रेहान अहमद 16 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास 190 रन की बढ़त थी। अब इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 316 रन बना लिए हैं और अब तक 126 रन की बढ़त हासिल कर चुका है।

भारतीय टीम पहली पारी में 190+ रन की बढ़त हासिल करने के बाद टेस्ट में सिर्फ एक बार हारा है। ऐसा 2015 में हुआ था जब श्रीलंका के खिलाफ गॉल में टीम इंडिया ने पहली पारी में 192 रन की बढ़त हासिल की थी। श्रीलंका ने उस टेस्ट में भारत को 63 रन से हराया था।

इंग्लैंड की दूसरी पारी

इंग्लैंड को जैक क्राउली और बेन डकेट ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। इन दोनों के खेल से लग रहा था कि टीम बैजबॉल के इरादे के साथ उतरी है। शुरुआती 15 ओवर में टीम ने 89 रन जोड़ लिए थे और साढ़े पांच से ऊपर के रन रेट से स्कोर कर रही थी। टीम को पहला झटका अश्विन ने दिया। उन्होंने क्राउली को रोहित के हाथों कैच कराया। क्राउली 31 रन बना सके। इसके बाद डकेट ने ओली पोप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई।

डकेट अर्धशतक से चूक गए और वह 52 गेंद में 47 रन बनाकर बुमराह के शिकार बने। इसके बाद बुमराह ने रूट (2) को भी निपटा दिया। जडेजा ने बेयरस्टो (10), अश्विन ने स्टोक्स (6) को पवेलियन भेज इंग्लैंड को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। 163 रन पर इंग्लैंड के पांच विकेट गिर चुके थे। इसके बाद पोप ने बेन फोक्स के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को अक्षर ने तोड़ा। उन्होंने फोक्स को क्लीन बोल्ड किया।

फोक्स ने 34 रन की पारी खेली। इस बीच पोप ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। इसके बाद पोप ने रेहान अहमद के साथ 41 रन की साझेदारी कर ली है। रेहान 16 रन और पोप 148 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत जल्द से जल्द इंग्लैंड की पारी को खत्म करना चाहेगा। 150 से ऊपर का लक्ष्य टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन सकता है, क्योंकि पिच में काफी टर्न है और इंग्लैंड तीन स्पिनर्स के साथ मैच में उतरा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.