Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

वानखेड़े में 12 साल से नहीं जीता है भारत!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
16/03/23
in खेल संसार
वानखेड़े में 12 साल से नहीं जीता है भारत!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुंबई : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच 17 मार्च 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। रोहित शर्मा अपनी पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के चलते पहले वनडे में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम जब शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें इस साल के आखिरी में होने वाले विश्व कप की तैयारियों पर होंगी। हालांकि, हार्दिक पंड्या के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा, खासकर वानखेड़े स्टेडियम में।

वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम 2011 के बाद से एक भी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत हासिल नहीं कर पाई है। वानखेड़े में टीम इंडिया का वनडे में आखिरी जीत 23 अक्टूबर 2011 को मिली थी। तब उसने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। उसके बाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर 3 वनडे खेले और सभी में हार का सामना करना पड़ा।

पिछले काफी समय से भारत का घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अक्टूबर 2022 के बाद से नहीं हारी है। भारत को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में घरेलू मैदान पर आखिरी हार 6 अक्टूबर 2022 को मिली थी। तब साउथ अफ्रीका ने भारत को लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 9 रन से हराया था। उसके बाद से भारत ने घरेलू मैदान पर अब तक 8 वनडे खेले और सभी में जीत हासिल की है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 143 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 53, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 80 में जीत हासिल की है। दस मैच का नतीजा नहीं निकला। दोनों के बीच आखिरी वनडे दो दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में खेला गया था। उस मैच में भारत ने 13 रन से जीत हासिल की थी।

घरेलू मैदान पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी हार 14 जनवरी 2020 को मिली थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े स्टेडियम में ही भारतीय क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हराया था। उसके बाद से दोनों के बीच दो और वनडे खेले गए और दोनों में भारत ने जीते। दोनों के बीच आखिरी वनडे 19 जनवरी 2020 को खेला गया था। उस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

पहले वनडे के लिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट
मुंबई की पिच गेंदबाजों की कब्रगाह मानी जाती है। ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में 17 मार्च को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। पिछले 3 मैच में वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत 324 का रहा है। ऐसे में दोनों टीमें टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगी, क्योंकि पिच में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .