आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में कहा कि भारत के हर व्यक्ति में जो भारत की आत्मा काम करती है वो हमको बनना है। भारत का एक मन, भारत की एक बुद्धि और भारत की एक आत्मा है, भारत का आत्मस्वरूप सत्य है। भारत बना ही सत्य के साक्षात्कार से है।
तमिलनाडु सरकार ने आरएसएस को पथ संचलन की इजाजत नहीं दी
इस बीच तमिलनाडु सरकार ने संघ को राज्य में दो मार्च को पथ संचलन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। विदुथलाई चिरुथाईगल कात्ची (वीसीके) के जवाबी प्रदर्शन की योजना को भी मंजूरी नहीं दी गई है। इसे लेकर संघ ने गृह सचिव सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। संघ ने मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है। इससे एक दिन पहले उसने मामले पर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा था।
