Friday, March 20, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

हमारी नई अर्थव्यवस्था की चाबी हैं भारत, जरुर करेंगे मदद : श्रीलंका

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/01/22
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
हमारी नई अर्थव्यवस्था की चाबी हैं भारत, जरुर करेंगे मदद : श्रीलंका

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली l भारत- श्रीलंका को डिफॉल्टर होने से बचाने के लिए आर्थिक मदद कर रहा है. इस बात को लेकर भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने भारत का आभार जताया है और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली में मदद मिलेगी. उन्होंने ये भी कहा है कि इससे श्रीलंका में चीन की बढ़ती गतिविधि को लेकर भारत की चिंताएं भी खत्म होंगी.

मंगलवार को भारत ने श्रीलंका को 50 करोड़ डॉलर की मदद की जिससे वो पेट्रोलियम उत्पाद खरीद सके. इसके अगले दिन ही मिलिंडा मोरागोडा ने ये बातें कही. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं और भारत उसमें एक बड़ी भूमिका अदा करने जा रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘जरूरी सेक्टर्स जैसे बिजली को लेकर भारत के साथ हमेशा से सहयोग रहा है. एक बार हम इन पर काम करना शुरू कर देंगे तो बाकी चिंताओं की कोई जगह नहीं रह जाएगी. हमें प्लान के साथ आगे बढ़ना है, अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना है और बाकी सब इसके अपने आप हो जाएगा.’

उच्चायुक्त ने कहा कि जरूरी सेक्टर्स जैसे- पेट्रोलियम और गैस, बिजली, बंदरगाह, निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग और टूरिज्म में सहयोग से दोनों देशों के रिश्ते ठोस और सार्थक तरीके से आगे बढ़ेंगे. कई लोगों का मानना है कि श्रीलंका की डूबती अर्थव्यवस्था की वजह चीन से लिया गया कर्ज है लेकिन मिलिंडा मोरागोडा इन बातों को खारिज करते हैं. उनका कहना है कि अधिक खर्च के कारण श्रीलंका की ये हालत हुई है. इसके लिए किसी देश को दोष देने का कोई मतलब नहीं है.

‘हमारी अर्थव्यवस्था की चाबी भारत’

उन्होंने आगे कहा, ‘बड़ी बात ये है कि हमारी नई अर्थव्यवस्था की चाबी भारत है. भारत हमें इस स्थिति से निकलने में मदद करेगा और हम सभी जरूरी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा सकते हैं. श्रीलंका टूरिज्म के माध्यम से अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने की कोशिश कर रहा है और इस कदम में भारत उसका सबसे बड़ा बाजार है.’

भारत सरकार पिछले साल इस बात को लेकर चिंतित थी कि श्रीलंकाई सरकार चीन की परियोजनाओं पर तो तेजी से काम कर रही है, लेकिन कोलंबो बंदरगाह पर ईस्ट कंटेनर टर्मिनल (ECT) विकसित करने के लिए भारत और जापान के साथ एक समझौते से बाहर हो गई.

त्रिंकोमाली तेल फार्म परियोजना पर भी श्रीलंका की सरकार कोई प्रगति नहीं दिखा रही थी जो भारत के लिए चिंता का विषय था. लेकिन मुश्किल वक्त में भारत श्रीलंका के साथ आया है और यही वजह है कि महीने की शुरुआत में ही श्रीलंका की सरकार ने त्रिंकोमाली तेल फार्म परियोजना को मंजूरी दे दी है.

श्रीलंका के उच्चायुक्त ने जानकारी दी कि कोलंबो बंदरगाह के पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल (WCT) पर भी काम अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है जिसे अडानी समूह द्वारा विकसित किया जाएगा. श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर को आश्वासन दिया था कि श्रीलंका कई क्षेत्रों में भारतीय निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करेगा.

बासिल राजपक्षे जब पिछले महीने भारत आए थे तब दोनों देशों ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने के लिए ‘4 पिलर्स’ की एक योजना बनाई थी. इनमें फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी पैकेज, एनर्जी सिक्योरिटी पैकेज, करेंसी स्वैप (डॉलर के बजाए एक-दूसरे की मुद्रा में व्यापार करना), और श्रीलंका में भारत को विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल था.

उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने कहा कि ये पिलर्स श्रीलंका को हालिया संकट से निकलने में मदद करेंगे.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .