इंटरनेशनल एक्सरसाइज में भारत नहीं भेजेगा फाइटर प्लेन तेजस

नई दिल्ली l रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच भारतीय वायु सेना (IAF) यूके में इंटरनेशनल मिलिट्री एक्सरसाइज में अपने विमान को तैनात नहीं करेगा. IAF को अभ्यास के लिए 5 लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस लड़ाकू विमान भेजने थे. एक्सरसाइज में यूके, बेल्जियम, सऊदी अरब, स्वीडन और यूएस की वायु सेनाएं शामिल हैं.

हाल की घटनाओं को देखते हुए IAF ने यूके में कोबरा वॉरियर 2022 युद्धाभ्यास के लिए अपने विमान को तैनात नहीं करने का निर्णय लिया है. यूके में ये युद्धाभ्यास 6 से 27 मार्च तक होना था. इस अभ्यास के पूरी तरह से बंद होने की भी संभावना थी.

इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य एक्सरसाइज में भाग लेने वाली वायु सेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना था, जिससे युद्ध क्षमता को बढ़ाया जा सके और दोस्ती के बंधन को बनाया जा सके. एक आधिकारिक बयान में पहले कहा गया था, “यह LCA तेजस के लिए अपनी गतिशीलता और परिचालन क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच होगा.”

हाल ही में, भारत के स्वदेशी रूप से निर्मित तेजस ने सिंगापुर एयर शो में हिस्सा लिया था. भारत तेजस को संभावित निर्यात वस्तु के रूप में प्रदर्शित कर रहा है.

LCA तेजस को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की विमान विकास एजेंसी (ADA) ने स्वदेशी रूप से डिजाइन किया है. LCA तेजस हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित है. भविष्य में LCA तेजस के भारतीय वायु सेना की रीढ़ होने की उम्मीद है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *