Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

जब तिरंगे के अपमान पर दहाड़े भारतीय, खालिस्तानियों को मिला करारा जवाब!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/01/25
in अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
जब तिरंगे के अपमान पर दहाड़े भारतीय, खालिस्तानियों को मिला करारा जवाब!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारी बवाल हो गया। खबर है कि यहां समारोह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे खालिस्तान समर्थकों का सामना भारतीय समुदाय से हो गया। खास बात है कि इसी तरह की तस्वीरें पहले कनाडा से भी सामने आ चुकी हैं। ब्रिटेन में कई जगहों पर बॉलीवुड फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी खालिस्तान समर्थकों ने थिएटर्स में उपद्रव मचाया था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में भारतीय समुदाय के एक शख्स ने बताया, ‘हम यहां उच्चायोग में 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकजुट हुए थे। हमने देखा कि खालिस्तान बाहर इकट्ठे हो रहे हैं और भारत और हमारी संप्रभुता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम यहां एकजुट हुए और उनके प्रदर्शन का जवाब दिया। हमें कोई नहीं तोड़ सकता…।’

एक अन्य शख्स ने कहा, ‘हम 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के लिए भारतीय उच्चायोग आए थे। हमने देखा कि कुछ खालिस्तानी बाहर जुट रहे हैं और हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनके कामों से हमें या हमारे देश को कोई फर्क नहीं पड़ता है। भले ही हम संख्याबल में कम हों, लेकिन हमारा हौसला उनसे ज्यादा है। हम हमारी आखिरी सांस तक लड़ेंगे…।’

भारत जता चुका है चिंता

ब्रिटेन में इमरजेंसी फिल्म के प्रदर्शन में खालिस्तान समर्थक कुछ तत्वों के व्यवधान डालने पर भारत ने शुक्रवार को चिंता जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि फिल्म के प्रदर्शन में व्यवधान डालने में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘हम भारत विरोधी तत्वों द्वारा हिंसक विरोध-प्रदर्शन और डराने-धमकाने की घटनाओं के बारे में ब्रिटेन सरकार के समक्ष निरंतर चिंता जताते रहे हैं।’

जायसवाल ने कहा कि वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को चुनिंदा रूप से लागू नहीं किया जा सकता और इसमें व्यवधान डालने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि ब्रिटेन इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करेगा।’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .