Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

पलट गया इंदौर टेस्ट का ‘फैसला’, दिखी BCCI की ताकत, मिली बड़ी जीत!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/03/23
in खेल संसार
पलट गया इंदौर टेस्ट का ‘फैसला’, दिखी BCCI की ताकत, मिली बड़ी जीत!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भले ही टीम इंडिया को हार मिली थी लेकिन अब उसी मैदान की पिच पर बीसीसीआई को बड़ी जीत हासिल हुई है. दरअसल बीसीसीआई ने पिच के मामले पर आईसीसी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. बता दें इंदौर टेस्ट महज तीन दिन में खत्म हो गया था और होल्कर स्टेडियम की पिच को मैच रेफरी ने खराब की श्रेणी में रखा था लेकिन अब पिच की रेटिंग आईसीसी को बदलनी पड़ी है.

बीसीसीआई ने इंदौर टेस्ट में इस्तेमाल गई पिच के लिए खराब रेटिंग के खिलाफ अपील की थी. बीसीसीआई ने दलील दी थी कि इंदौर पिच किसी के लिए खतरनाक नहीं थी. इसके बाद आईसीसी ने इस खराब रेटिंग की बजाए औसत से कम रेटिंग दी है. मतलब अब इंदौर की पिच को 3 डीमेरिट प्वाइंट की बजाए ही एक ही डीमेरिट प्वाइंट मिलेगा.

इंदौर की पिच पर हुआ क्या था?

बता दें इंदौर टेस्ट तीन दिन में ही खत्म हो गया था. इंदौर टेस्ट के पहले दिन 14 विकेट गिर गए थे. इस मैच में 31 में से 26 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे. बता दें इस मैच में टीम इंडिया को हार मिली थी. इस मैच के नतीजे के बाद बड़ी बात ये हुई कि पिच पर सवाल खड़े किए गए और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इसे हास्यास्पद बताया था. गावस्कर का कहना था कि पिच पर किसी बल्लेबाज को कोई खतरा नहीं था तो कैसे ये पिच खराब हो गई. इसके बाद बीसीसीआई ने मैच रेफरी के फैसले के खिलाफ अपील की जिसके बाद आईसीसी को पिच रेटिंग बदलनी पड़ी है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया WTC Final में पहुंचे

वैसे इंदौर टेस्ट में हार का नुकसान टीम इंडिया को हुआ नहीं. इंदौर के बाद अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ रहा और इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से जीत ली. श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड में जैसे ही पहला टेस्ट हारी टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की हो गई. बता दें भारत का फाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा और ये टक्कर इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर 7 जून से होगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. पिछली बार टीम इंडिया को फाइनल में न्यूजीलैंड ने हरा दिया था.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .