Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home गढ़वाल

जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं की जानकारी होना जरूरी : सौरभ

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
06/11/23
in गढ़वाल
जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं की जानकारी होना जरूरी : सौरभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • जनपद प्रभारी सौरभ बहुगुणा ने ली अधिकारियों की बैठक
  • केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यो की भी की समीक्षा

रुद्रप्रयाग। जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं एवं केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी तरह से कोई पशु-क्रूरता न हो, इस पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में संचालित विकास कार्यों के सफल संचालन को लेकर जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं एवं केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन हो तथा जो धनराशि जिस योजना के लिए स्वीकृत की गई, वह उसी योजना में समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करते हुए व्यय हो, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध हो सके।

उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उनके अधीन जो भी योजनाएं संचालित हो रही उनके संबंध में संबंधित क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन करें। विकास योजनाओं के जो भी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं उनके बारे में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से जानकारी होना आवश्यक है, ताकि सभी जनप्रतिनिधियों को यह जानकारी रहे कि उनके क्षेत्र में कौन सी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

साथ ही योजनाओं की संचालन की स्थिति से भी अवगत रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो भी विभागीय योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका लाभ ग्रामीणों तक उपलब्ध हो उसके लिए ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले मेले एवं महोत्सवों में सभी विभाग अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अपनी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि आमजनमानस को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके।

योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे : Saurabh Bahuguna

प्रभारी मंत्री ने पशुपालन, मत्स्य व दुग्ध विकास विभागों की विशेष समीक्षा करते हुए जनपद में प्रस्तावित गोट वैली की प्रगति की स्थिति जानी। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे।

वहीं पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन एवं पशु क्रूरता पर लगातार निगरानी की जाए। नियमित तौर पर चैकिंग अभियान चलाए जाएं ताकि घायल एवं बीमार घोड़े-खच्चरों का संचालन न हो। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पशु चिकित्सकों की संख्या बढाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष घोड़े-खच्चरों पर हो रही पशु क्रूरता में आई कमी के लिए विभाग की सराहना भी की। मत्स्य विभाग को जिले में उत्पादन के सापेक्ष में बिक्री बढाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिससे कि जिले में उत्पादित मछलियों की बिक्री के लिए होटल संचालक, रेलवे, सेना समेत अन्य बड़े संस्थानों से संपर्क साधने के निर्देश दिए।

वहीं नगर पालिका एवं पशुपालन विभाग को आवारा, बेसहारा एवं घायल पशुओं के उपचार व उचित रखरखाव के लिए आवश्यक गोशाला की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विधायक केदारना शैला रानी रावत ने विकास विभागों में कनिष्ठ अभियंताओं की तैनाती जल्द से जल्द करवाने की मांग की।

विकास एवं निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे : Saurabh Bahuguna

उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं की कमी के चलते विकास एवं निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने केदारनाथ-बदरीनाथ-रुद्रप्रयाग सुरंग के साथ सांदर गांव के लिए प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री से मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से सड़क निर्माण त्वरित गति से शुरू करने की मांग की।

जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया किया कि उनके द्वारा बैठक में जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने प्रभारी मंत्री को जिले में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, केदारनाथ शैला रानी रावत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुमंत तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार|

उप वन संरक्षक अभिमन्यु, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्रा, अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, मत्स्य प्रभारी संजय बुटोला, वरिष्ठ प्रबंधक दुग्ध श्रवण कुमार शर्मा, सदस्य जिला पंचायत शीला रावत, पार्वती गोस्वामी, सभासद सुरेंद्र रावत, अमित प्रदाली सहित संबंधित अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .