मंगलवार को जानकी पुल के पास पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव के उद्घाटन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रदेश से पलायन रोका जा सकेगा। कहा कि सरकार की ओर से किसानों को 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिए जाने की व्यवस्था की गई है। बागवानी मिशन के अंतर्गत मसालों की खेती के लिए 50 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसमी सब्जियों के साथ यूरोपियन सब्जियों को बढ़ावा देने हेतु उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाना एवं उनके उत्पादों का उचित मूल्य उपलब्ध कराना है।उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के निदेशक डा. हरमिंदर बवेजा ने बताया कि महोत्सव में मसाला एवं सब्जी उत्पादक किसानों के साथ विभिन्न शोध संस्थानों के वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं।

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us