Tuesday, May 13, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home घर संसार

पेट में लगातार गैस से आंतों में बढ़ गई है सूजन, इस 1 सब्जी के जूस से सेहत होगा दुरुस्त

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/02/25
in घर संसार, लाइफस्टाइल
पेट में लगातार गैस से आंतों में बढ़ गई है सूजन, इस 1 सब्जी के जूस से सेहत होगा दुरुस्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। आंतों की हेल्थ (Gut Health) का सीधा असर हमारी ओवर ऑल हेल्थ पर पड़ता है। हेल्दी आंत न केवल पाचन को बेहतर बनाती है बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। गट हेल्थ दुरुस्त रहती है तो मानसिक सेहत दुरुस्त रहती है और एनर्जी के स्तर में भी सुधार होता है। आंतों की सेहत बिगड़ने पर बॉडी में कुछ लक्षण दिखने लगते हैं जैसे लगातार पेट में गैस बनना, पेट फूलना या ब्लोटिंग होना, अपच होना, कब्ज होना, स्किन पर रैशेज होना, बॉडी में थकान और कमजोरी होना, खाने की एलर्जी या इन्टॉलरेंस बढ़ना, मानसिक तनाव और डिप्रेशन होने के लक्षण दिखते हैं।

पाचन से जुड़ी परेशानियों का इलाज करने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से साइड इफेक्ट का खतरा ज्यादा रहता है। अगर आप भी गट हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं,आंतों की सूजन कम करना चाहते हैं तो इस नेचुरल दवा से इलाज करें। एक सब्जी ऐसी है जिसका सेवन उसका जूस बनाकर किया जाए तो आसानी से आंतों की सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है।

डॉ. एरिक बर्ग वर्जीनिया, कैलिफोर्निया और लुइसियाना में एक लाइसेंस प्राप्त काइरोप्रैक्टिक हैं। बर्ग ने एक वीडियो में बताया है कि पत्ता गोभी के जूस का सेवन करने से आंत की सूजन कंट्रोल रहती है। पत्ता गोभी के जूस का सेवन करने से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम, अल्सर, हर्निया,ग्रासनली में जलन,डायवर्टीकुलिटिस और  क्रोहन रोगों का भी इलाज होता है। ये जूस आंतों की सूजन को कंट्रोल करने में जादुई असर करता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पत्ता गोभी का जूस पेट की गैस,आंतों की सूजन और गंदगी का कैसे इलाज करता है।

पत्ता गोभी का जूस कैसे आंतों की सेहत करता है दुरुस्त

अगर आप भी पाचन तंत्र में होने वाली सूजन को कंट्रोल करना चाहते हैं और नेचुरल इलाज तलाश रहे हैं तो रोजाना एक गिलास कैबेज जूस पिएं। एक दिन में एक गिलास गोभी का जूस आपकी गट हेल्थ पर जादुई असर करेगा। पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में पत्ता गोभी बेहद उपयोगी है। पत्ता गोभी में विटामिन के, सल्फोराफेन, विटामिन सी और एल-ग्लूटामाइन मौजूद होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है।

इंटेस्टाइन की सूजन रहती है कंट्रोल

पत्ता गोभी का जूस आंतों की सूजन (Intestinal Inflammation) को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है। इस जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं जो आंतों की सूजन को कंट्रोल करती है।  पत्ता गोभी में मौजूद ग्लूटामाइन आंतों की सूजन को कंट्रोल करता है और आंतों की सेहत में सुधार करता है।  यह जूस खासतौर पर इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी स्थितियों में उपयोगी हो सकता है।

ये सब्जी विटामिन C और K का बेहतरीन स्रोत है। ये जूस शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करके सूजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। ये जूस पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है। रोजाना एक गिलास इस जूस को पीने से आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है। इस जूस में प्रोबायोटिक गुण भी मौजूद हैं जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और सूजन कंट्रोल करते हैं। यह जूस शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आंतों की सूजन कम होती है।

पत्ता गोभी का जूस कैसे करें सेवन

पत्ता गोभी को अच्छे से वॉश कर लें और उसको जूसर में डालकर उसका जूस बना लें। इस जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें अदरक और नींबू मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। ज्यादा फायदे के लिए 3-4 हफ्तों तक नियमित रूप से पिएं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.