Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

ईरान संकट की आंच बाजार तक, चावल-सूखे मेवे व फलों की कीमतों में उछाल

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
02/03/26
in देहरादून
ईरान संकट की आंच बाजार तक, चावल-सूखे मेवे व फलों की कीमतों में उछाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • पिस्ता, खजूर, केसर, सेब और कीवी हुए महंगे
  • लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ने से भारत के निर्यात पर भी पड़ेगा असर

मोहम्मद शाह नज़र

देहरादून। इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की तपिश अब स्थानीय बाजारों तक महसूस की जाने लगी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। ऊर्जा आपूर्ति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री मार्गों को लेकर बनी अनिश्चितता का असर भारत के बाजारों पर भी साफ दिखने लगा है।

उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून स्थित कृषि मंडी के कारोबारियों का कहना है कि ईरान से आयात होने वाले पिस्ता, खजूर, केसर, सेब और कीवी जैसे फलों के दामों में तेजी आने लगी है। आने वाले दिनों में इनकी कीमतें और बढ़ सकती हैं।

कीवी 1500 से पहुंची 1800 रुपये

कोहिनूर फ्रूट सेंटर के स्वामी मोहम्मद गुफरान ने बताया कि ईरान से आने वाली खजूर सबसे सस्ती मानी जाती है। ‘हनी प्लम’ किस्म की खजूर कम कीमत के कारण सर्वाधिक बिकती है, लेकिन युद्ध शुरू होते ही दामों में बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने बताया कि जो कीवी पहले 1500 रुपये प्रति पेटी मिल रही थी, वह अब 1800 रुपये तक पहुंच गई है। ईरान से चावल, पिस्ता, खजूर, केसर समेत कई सूखे मेवे भारत आते हैं। सप्लाई चेन बाधित होने पर इन सभी वस्तुओं की कीमतों में और उछाल आ सकता है।

रेड सी कॉरिडोर पर बढ़ा जोखिम

एक अन्य कारोबारी फहीम अहमद ने बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सीधा असर समुद्री व्यापार पर पड़ता है। रेड सी कॉरिडोर और आसपास के समुद्री मार्गों पर जोखिम बढ़ने से जहाजों का बीमा महंगा हो जाता है और माल ढुलाई लागत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इसका असर केवल कच्चे तेल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अन्य आयात-निर्यात वस्तुएं भी प्रभावित होती हैं। लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ने से भारत का निर्यात महंगा हो सकता है, जिससे वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ने की आशंका है। व्यापारियों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले समय में आम उपभोक्ता को सूखे मेवे और फलों के लिए और अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .