Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

रोहित शर्मा का फेल होना अच्छा है?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/05/23
in खेल संसार
रोहित शर्मा का फेल होना अच्छा है?

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अनूप देव सिंह : आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल रहा है. वो दो बार 0 पर भी आउट हो चुके हैं. रोहित का बल्लेबाजी औसत 20 से भी कम है. स्ट्राइक रेट 130 से नीचे है. साफ है ये आंकड़े रोहित शर्मा के फैंस को कतई अच्छे नहीं लग रहे होंगे. लेकिन आपको बता दें रोहित शर्मा का आईपीएल में फेल होना बहुत अच्छा है. क्योंकि रोहित शर्मा अगर आईपीएल में फेल होते हैं तो उसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट में उनका बल्ला चलता है.

आईपीएल 2023 के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. लंदन के ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से खिताबी मुकाबला शुरू होना है. जाहिर तौर पर रोहित के फैंस चाहेंगे कि चाहे हिटमैन का बल्ला आईपीएल में खामोश रहे लेकिन उस खिताबी मुकाबले में वो जरूर रन बनाएं. आइए अब आपको बताते हैं कि कैसे रोहित शर्मा ने आईपीएल में फेल होने के बाद आईसीसी टूर्नामेंट में कमाल किया है.

आईपीएल में फेल होने के बाद रोहित शर्मा करते हैं ‘खेल’
अगर आईपीएल के पिछले पांच सीजंस के आंकड़े देखें तो रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका दमदार प्रदर्शन दिखा. आईपीएल 2017 में रोहित शर्मा ने 23.78 की औसत से 333 रन ही बनाए. लेकिन आईपीएल के बाद हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा छा गए. रोहित ने 5 मैचों में 76 की औसत से 304 रन बना डाले.इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले.

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में दिखाया कमाल
रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2019 भी अच्छा नहीं रहा था. ये खिलाड़ी 15 मैचों में 28.92 की औसत से ही रन बना सका. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 130 से कम रहा. लेकिन आईपीएल के बाद हुए वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने पांच शतकों की मदद से 648 रन ठोक डाले. रोहित का औसत भी 81 का रहा.

2021 टी20 वर्ल्ड कप में दिखा रोहित का जलवा
2021 में भी रोहित शर्मा आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं कर सके. इस बार भी उनका औसत 30 से कम रहा. स्ट्राइक रेट 130 से कम रहा. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने रनों का अंबार लगाया. वो टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर रहे. रोहित के बल्ले से 34.79 की औसत से 174 रन निकले और उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से ज्यादा का रहा.

बस 2022 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित का बल्ला नहीं चला.उस सीजन वो आईपीएल में भी नहीं चले थे. हालांकि 4 में से 3 सालों में ऐसा हुआ है कि आईपीएल में फेल होने के बाद रोहित ने आईसीसी टूर्नामेंट में कमाल किया है. उम्मीद है इस बार भी ऐसा ही हो. आईपीएल का मौजूदा सीजन भी रोहित शर्मा के लिए खराब ही रहा है. अब देखना ये है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वो क्या करते हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .