Monday, June 2, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

भारत के दुश्मन नंबर वन को इजरायल ने भी किया बैन!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/11/23
in अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, समाचार
भारत के दुश्मन नंबर वन को इजरायल ने भी किया बैन!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 15वीं बरसी से पहले इजरायल ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत के दुश्मन नंबर वन लश्कर-ए-तैयबा को अपने यहां भी आतंकी संगठन का तमगा दे दिया है। 2008 को मुंबई आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे जबकि 238 अन्य घायल हो गए थे। मंगलवार को इजरायली राजदूत ने कहा कि यह कदम भारत के अनुरोध के बिना अपनी मर्जी से लिया है। इजरायल का यह कदम तब उठाया गया है जब कुछ दिन पहले उसने भारत से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की थी।

मंगलवार को इजरायली दूतावास ने एक बयान में कहा, “भारत सरकार द्वारा ऐसा करने के किसी अनुरोध के बिना इजरायल ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठनों की इजरायल की सूचना में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए सभी आवश्यक जांच और नियमों को पूरा कर लिया गया है।”

26/11 की बरसी का जिक्र

लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकी समूह के रूप में सूचीबद्ध करने के फैसले पर विस्तार से बताते हुए, इजरायली दूतावास ने कहा कि यह केवल उन आतंकी संगठनों को सूचीबद्ध करता है जो इजरायल, भारत के अलावा कई देशों के खतरा बने हुए हैं। ये वे संगठन हैं जो सीमा के आसपास या सीमा के अंदर आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इजरायल के रक्षा और विदेशी मामलों के मंत्रालय ने पिछले कुछ महीनों में आतंकवाद से लड़ने में दुनिया को बड़ा संदेश देते हुए लश्कर-ए-तैयबा संगठन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे आतंकी संगठन में शामिल करने का फैसला लिया है।”

इजराइली दूतावास ने कहा कि “लश्कर-ए-तैयबा एक घातक और निंदनीय आतंकवादी संगठन है, जो सैकड़ों भारतीय नागरिकों के साथ-साथ कईयों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। 26 नवंबर 2008 को इसकी जघन्य कार्रवाइयां आज भी शांति चाहने वालों को झकझोर देती है।”

यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब इजरायल ने भारत से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की है। हमास पर बीते 7 अक्टूबर के दिन इजरायली सीमा में घुसकर कत्लेआम मचाने और हजारों लोगों की हत्या करने का आरोप है। हमास पर 1,400 से अधिक इजरायली लोगों के नरसंहार का आरोप है। इस हमले के जवाब में इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है। इजरायली सेना एक महीने से गाजा में उसके ठिकानों पर बमबारी कर रही है। उत्तरी गाजा पर उसकी सेना अपना कब्जा कर चुकी है। गाजा पट्टी में 12,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

गौरतलब है कि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि भारत ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित करने के इजरायली कदम पर क्या प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.