Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

ऋषिकेश : कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कुछ लोगों के खिलाफ लगाया खुद के खिलाफ साजिशें रचने का आरोप, की प्रेस वार्ता, कहा डरूंगा नहीं मानहानि का नोटिस भेजूंगा

Manoj Rautela by Manoj Rautela
28/08/21
in अपराध संसार, उत्तराखंड, कुमायूं, गढ़वाल, घर संसार, देहरादून, मुख्य खबर, राष्ट्रीय, समाचार
ऋषिकेश : कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कुछ लोगों के खिलाफ लगाया खुद के खिलाफ साजिशें रचने का आरोप, की प्रेस वार्ता, कहा डरूंगा नहीं मानहानि का नोटिस भेजूंगा

जयेन्द्र रमोला, सदस्य AICC

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ऋषिकेश : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि कुछ समय से मेरे द्वारा किये जा रहे जन सेवा के कार्यों से कुछ राजनीतिक लोग आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मिलकर मेरे विरूद्ध एक के बाद एक साज़िशें रचने के साथ साथ मुझ पर झूठे मुक़दमे भी करवाने का प्रयास कर रहे हैं परन्तु मैं इनके झूठे आरोपों से डरने वाला नहीं मैं जन हितों व जनसेवा के लिये हमेशा आगे रहूँगा और ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सच्चाई समाज के सामने लाता रहूँगा क्योंकि सच्चाई सामने आने से कोई नहीं रोक सकता और आज यही हुआ है माननीय न्यायालय ने उनके आरोपों को ग़लत बताते हुए उनकी अपील ख़ारिज किया।जल्द ही इन सभी लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस भी भेजा जायेगा.

प्रेस वार्ता में इसी वाद से संबंधित पीड़ित किरायेदार चतर सिंह बर्तवाल ने कहा कि एक जगजीत सिंह नाम का व्यक्ति जिसपर अपराधिक (देशद्रोह व हत्या) मामले दर्ज हैं वह लगातार चालीस वर्षों से क़ाबिज़ किरायेदारों को धमकाकर उनकी दुकान का रास्ता बंद कर उनको बेदख़ल करने का काम कर रहा है जिसमें उसके द्वारा एक किरायेदार की दुकान तोड़कर बाऊंड्रीवाल की गई जिसे तत्काल उप ज़िलाधिकारी प्रेम लाल ने एनजीटी के आदेश पर ध्वस्त किया था परन्तु ये व्यक्ति लगातार वहाँ पर लोगों को डरा धमकाकर बेदख़ल करने का प्रयास कर रहा है जबकि उक्त सम्पत्ति से उसकी कोई लेना देना नहीं है और उसके द्वारा मेरे ऊपर न्यायालय में मारपीट व क़ब्ज़े का झूठा वाद दायर किया जिसे माननीय न्यायालय ने ख़ारिज कर दिया.

पीड़ित सतीश कोठियाल ने कहा कि हम पिछले चालीस वर्षों से चन्द्रेश्वर मार्ग पर शिवम् पुरोहित के किरायेदार हैं परन्तु पिछले कुछ माह से हमारे पड़ोसी किरायेदार जगजीत सिंह व उसके साथी हमें दुकान ख़ाली कराने का दवाब बना रहे थे जब हम नहीं माने तो उनके द्वारा हमारी दुकान के सामने रातों रात टीन लगाकर हमारा रास्ता बंद कर दिया गया जिसकी शिकायत हमने तत्काल पुलिस से की और पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर उपरोक्त नामित व्यक्तियों से अवैध रूप से हमारा रास्ता बाधित ना करने को कहा जिसके बाद में इसे हटाया गया उसके बाद जगजीत सिंह ने हम व हमारे अन्य जानकारों के विरूद्ध न्यायालय से झूठा वाद दायर करने का प्रयास किया जोकि न्यायालय ने ख़ारिज कर दिया परन्तु इससे पूर्व इस व्यक्ति द्वारा हमपर लगातार दवाब बनाया जाता रहा जिसके कारण मुझे मजबूरन दुकान ख़ाली करनी पड़ी।

पीड़ित किरायेदार विजय कोठारी के पुत्र संजय कोठारी ने बताया कि मेरे पिता वर्षों से चन्द्रेश्वर मार्ग स्थित दुकान पर शिवम् पुरोहित के किरायेदार हैं परन्तु कुछ समय पूर्व से यही आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हमें दुकान ख़ाली करने के लिये दवाब डालता रहा जब हमने मना कर दिया तो उस व्यक्ति ने मेरे पिता की दुकान के शटर के सामने टीन लगाकर हमारा रास्ता अवरुद्ध कर दिया और आज तक हमें धमकाने का भी काम कर रहा है और दवाब डाल रहा है कि हम दुकान ख़ाली कर दें जिसके कारण मेरे पिता बीमार पड़ गये और आज अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक लोहानी, पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष सूरज गुल्हाटी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शम्भू पासवान, प्रोपर्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गर्ग, कांग्रेस नेता दीपक जाटव, सरदार बूटा सिंह, सरदार अमनप्रीत सिंह, सरदार मंहन्त बलबीर सिंह, राजीव मोहन अग्रवाल, सरदार तनवीर सिंह, मनोज सेठी, सरदार रमनप्रीत सिंह, सरदार अमरीक सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार तनवीर, सरदार बलजिंदर सिंह, नागेंद्र सिंह, हरीश दरगन, धीरज थापा, प्रिंस सक्सेना आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .