Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

बदमाशों ने किया जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर का किडनैप

Frontier Desk by Frontier Desk
04/01/25
in देहरादून
बदमाशों ने किया जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर का किडनैप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

यूपी एसटीएफ ने गोली मारकर किया लंगड़ा

देहरादून। यूपी के हाथरस जिले से जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को किडनैप करने वाले बदमाशों का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है। किडनैपिंग के बाद बदमाशों ने अभिनव भारद्वाज को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रखा था। तीन बदमाश भी अल्मोड़ा के ही रहने वाले हैं। एक बदमाशों तो यूपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हो गया।

वहीं अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मैनेजर अभिनव भारद्वाज को उनके चंगुल से मुक्त कराया। जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज उत्तर प्रदेश के हाथरस गेट थाना क्षेत्र में रहते हैं। एक जनवरी दोपहर को अभिनव भारद्वाज सिकंद्राराऊ के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वो घर नहीं लौटे।

परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद अभिनव भारद्वाज की पत्नी ने पुलिस से भी संपर्क किया। पुलिस की टीम भी अभिनव भारद्वाज की तलाश में जुट गई है। लेकिन अभिनव भारद्वाज की कहीं से कोई खबर नहीं मिली। यूपी पुलिस के मुताबिक उसी रात को 9 बजे अज्ञात नंबर से अभिनव भारद्वाज के परिजनों को फोन आया।

फोन करने वाले व्यक्ति ने परिजनों से कहा कि अभिनव भारद्वाज का किडनैप हो गया था। बदमाशों ने अभिनव भारद्वाज को छोड़ने के लिए 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। साथ ही धमकी दी कि पुलिस के पास गए तो अच्छा नहीं होगा। बदमाशों ने खुद को दिल्ली के कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताया।

इसके बाद हाथरस पुलिस के साथ-साथ यूपी एसटीएफ भी एक्टिव हुई। बदमाशों को पकड़ने और अभिनव भारद्वाज को छुड़ाने के प्लान बनाया गया। एसपी सिटी रणवीर सिंह ने बताया कि अभिनव भारद्वाज के परिजन फिरौती की रकम लेकर यूपी के मुरादाबाद जिले में पहुंचे। जैसे ही परिजनों ने बदमाशों को रकम दी तो यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट भी बदमाशों के पीछे लग गई।

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी आवास के पास तड़के करीब 5 बजे यूपी एसटीएफ ने कार सवार बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की तरफ से भी जवाब में गोलियां चलाई गई। इस दौरान एक गोली विशाल (28) नाम के बदमाश के गले के पास लगी, जिसे पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य दो आरोपी सुजल कुमार (20) और करन बिष्ट (20) को भी यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही बदमाशों की गाड़ी में मौजूद अभिनव भारद्वाज को भी पुलिस ने छुड़ा लिया। पुलिस ने बताया कि विशाल राजपुरा चौकी धरमोला थाना कोतवाली अल्मोड़ा का है। वहीं, बदमाश सुजल कुमार कनैली कोतवाली अल्मोड़ा और करन बिष्ट मालगांव चौकी धरमोला थाना कोतवाली अल्मोड़ा का रहने वाला है। एसटीएफ के अनुसार बदमाशों ने अभिनव भारद्वाज को अल्मोड़ा में ही छिपा कर रखा हुआ था।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .