पत्रकार ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

देहरादून। एक यूट्यूब न्यूज़ चैनल के स्वामी व पत्रकार मोहम्मद इकराम अंसारी ने रविवार को अपने माजरा स्थित कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुफ्ती रईस अहमद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल की रात्रि वह एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान मुफ्ती रईस ने उन्हें रोककर अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने सहित परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके डिजिटल न्यूज़ चैनल पर प्रसारित एक समाचार एवं वीडियो में सार्वजनिक चंदे में कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया गया था, जिसके चलते यह विवाद उत्पन्न हुआ। इस मामले में देहरादून पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व थाना अध्यक्ष पटेल नगर को लिखित शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने, स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, मुफ्ती रईस से बात नहीं हो सकी, उनका पक्ष सामने आने पर प्रकाशित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *