Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

तकनीकी शिक्षा विभाग का जूनियर ऑडिटर निकला धनकुबेर, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीनें

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/10/24
in अपराध संसार, राज्य
तकनीकी शिक्षा विभाग का जूनियर ऑडिटर निकला धनकुबेर, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीनें

सांकेतिक चित्र

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। हिंगोरानी पर आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोप थे, जिसकी पुष्टि छापेमारी में मिली संपत्तियों से होती है। लोकायुक्त की टीम ने हिंगोरानी के बैरागढ़ स्थित बंगले के अलावा उनके गांधीनगर में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल, किरण प्रेरणा स्कूल और एक मैरिज गार्डन सहित कुल 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

जांच में अब तक 70 लाख रुपये की ज्वेलरी, कई लग्जरी कारें, और नकदी बरामद हुई है। नकदी इतनी अधिक थी कि उसे गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं। लोगाकायुक्त पुलिस की तरफ से जारी बयान में अभी तक करोड़ों रुपए की संपत्ति होने की बात कही गई है। अभी लोकायुक्त पुलिस की नगदी की गिनती करने की बात कही जा रही है।

लग्जरी गाड़ियां और ज्वेलरी

छापेमारी में हिंगोरानी के पास से क्रेटा और स्कॉर्पियो जैसी 4 लग्जरी कारें, 1 किलो से अधिक सोना और हीरे की ज्वेलरी भी बरामद हुईं। इसके अलावा उनके घर और अन्य ठिकानों से 5 महंगे दोपहिया वाहन भी पाए गए हैं। रमेश हिंगोरानी, उनके बेटे योगेश और नीलेश पर भोपाल के गांधीनगर इलाके में करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा करने और उसे बेचने के भी आरोप हैं। दो साल पहले प्रशासन ने उनकी एक अवैध रूप से बनाई गई मैरिज गार्डन को ध्वस्त कर दिया था।

शिक्षा संस्थान संचालन में गड़बड़ी

रमेश हिंगोरानी और उनके बेटे ‘लक्ष्मी देवी विकयोमल सराफा एजुकेशन सोसाइटी’ के तीन स्कूल चलाते हैं। शिकायतों के अनुसार, हिंगोरानी ने अपने बेटों को बिना योग्यता के इन स्कूलों का संचालक बना रखा है, और उन्हें मोटी तनख्वाह दी जा रही है। सरकारी नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी किसी भी लाभ के पद पर नहीं रह सकते, लेकिन हिंगोरानी इस नियम का उल्लंघन कर रहे थे।

रियल एस्टेट में निवेश और अन्य आरोप

लोकायुक्त को यह भी जानकारी मिली है कि हिंगोरानी परिवार ने रियल एस्टेट में भारी निवेश किया है। इसके अलावा, उनके बेटे मोहित हिंगोरानी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज हो चुका है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .