बड़ी खबरः ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 दिन के अंदर बनेंगे मप्र के मुख्यमंत्री!

 

भोपाल l भाजपा के बड़े मंत्री तुलसी सिलावट की दूसरी बार जुबान फिसल गई। इसके पहले भी सिलावट प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को कलंक बता चुके हैं। मंत्रीजी का यह वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस को एक बार फिर भाजपा पर हमला करने का मौका मिल गया।

ये है मामला
आपको बता दे की शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा 15 दिन के अंदर ज्योतिरादित्य मुख्यमंत्री बनकर भूमि पूजन करेंगे। सिलावट के इस बयान से हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस भी सिलावट के वीडियो को देखकर दावा कर रही है की शिवराज अपने पद से इस्तीफा देने वाले है और ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री बनेगे और तुलसी सिलावट उपमुख्यमंत्री बनेगे।

कांग्रेस के सचिव राकेश यादव ने वीडियो जारी कर कहा की ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पाजिटिव होने की वजह से मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा तय है। नए मुख्यमंत्री के रूप में सिंधिया 15 दिन बाद सांवेर में भूमिपूजन करने आ रहे हैं।

सज्जन सिंह वर्मा बोले की भाजपा के नेता तुलसी सिलावट का मैंने भाषण सुना। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की इनकी तमन्ना थी और सिंधियाजी भी भाजपा में इसलिए गए हैं कि मैं मुख्यमंत्री बन जाउंगा। वो भावना इनके भाषण में निकलकर आ गई है। वाह प्यारे तुलसी सिलावट।


खबर इनपुट एजेंसी के आधार पर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *