Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

5 सालों से संन्यास पर ‘कभी हां कभी ना’, ऐसे गेम में बने हुए हैं महेंद्र सिंह धोनी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/05/24
in खेल संसार
5 सालों से संन्यास पर ‘कभी हां कभी ना’, ऐसे गेम में बने हुए हैं महेंद्र सिंह धोनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह IPL 2024 सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उनकी टीम सीएसके खराब नेट रनरेट के कारण प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर सकी. उन्हें आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार झेलकर बाहर होना पड़ा है.

मगर इन सबके बीच एक मुद्दा फैन्स के बीच काफी गहराया हुआ है. यह धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर है. दरअसल, माही इस साल 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे. मगर धोनी को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है.

धोनी इस सीजन में भी मैदान पर चौके-छक्कों की बौछार करते हुए नजर आए हैं. उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 13 गेंदों पर 25 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 1 छक्का और 3 चौके जमाए. इसी दौरान उन्होंने इस सीजन का सबसे लंबा यानी 110 मीटर का छक्का भी जड़ा.

यानी साफ है कि अभी भी उनके बल्ले में वही धार बाकी है, जिसके दम पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया. इसी के दम पर उन्होंने भारतीय टीम को 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताया है.

बूढ़े हो चुके हैं धोनी, इस सच्चाई से भाग नहीं सकते!

धोनी पिछले सीजन यानी 2023 में घुटने की चोट से जूझते दिखाई दिए थे. उन्हें कई बार मैचों में लंगड़ाकर चलते भी देखा गया था. पिछले सीजन में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मैच के बाद धोनी ने संन्यास लेने के संकेत भी दिए थे. उन्होंने कहा था कि वह अब बूढ़े हो चुके हैं और इस सच्चाई से अब ज्यादा भाग नहीं सकते.

उस मैच के बाद धोनी ने कहा था, ‘चाहे जो कहा गया हो या हो चुका हो, मगर यह मेरे करियर का आखिरी दौर है. उन्होंने (फैन्स) मुझे काफी प्यार दिया.’ इस बयान के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी संन्यास ले लेंगे. मगर ऐसा नहीं हुआ. धोनी ने अब 2024 सीजन भी खेल लिया है और फिट भी दिख रहे हैं.

इस बार फिर धोनी ने संन्यास के संकेत दिए

धोनी ने 12 मई को अपने होम ग्राउंड यानी चेन्नई में अपना इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेला. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया भी. इसी मैच के पहले और बाद में कुछ ऐसा हुआ, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स को थोड़ा निराश किया है.

चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में दो ऐसी बातें हुईं, जिसने धोनी के संन्यास की अटकलें तेज कर दीं. पहला तो ये है कि मैच में टॉस से ठीक पहले CSK फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक खास अपील की, इसी के बाद सबसे पहले धोनी के संन्यास की अटकलें शुरु हुईं.

फ्रेंचाइजी ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि मैच खत्‍म होने के बाद दर्शक स्‍टेडियम में ही रहें, क्‍योंकि मैच के बाद कुछ खास होने वाला है. फैन्स को सरप्राइज मिल सकता है. इस पोस्ट के बाद फैन्स अंदाजा लगाने लगे कि मैच के बाद धोनी को लेकर कुछ होने वाला है. कुछ फैन्स ने कहा कि मैच के बाद रुलाने वाले हैं.

धोनी ने मैदान पर ‘लैप ऑफ ऑनर’ भी किया

मगर राजस्थान को हराने के बाद दूसरा नजारा देखने को मिला. धोनी और चेन्नई टीम के सभी खिलाड़ी और स्टाफ ने ‘लैप ऑफ ऑनर’ किया यानी स्टेडियम के चक्कर लगाए. इसी दौरान धोनी ने फैन्स को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर येलो कलर की बॉल दीं. लैप ऑफ ऑनर से पहले धोनी समेत सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल भी पहनाया गया. सभी खिलाड़ी एक लाइन में खड़े हुए और उन्हें टीम के मालिक एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ ने मेडल पहनाया.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .