देहरादून। Kailash Gahtodi passes away उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे|
काशीपुर पहुंचकर राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गहतोड़ी जी अब नहीं हैं, दिल नहीं मानता, हर क्षण बस उनके साथ बिताए पल आंखों के सामने आ रहे हैं और समय स्थिर हो जा रहा है।
कैलाश दा को संगठन से… pic.twitter.com/aKERjUEWoV
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) May 3, 2024
उन्होंने दून अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि, कैलाश गहतोड़ी 2017 और 2022 में चंपावत से विधायक का चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था।