वीर सावरकर पर कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के बयान पर सियासी बवाल शुरू हो गया है। दरअसल, एक पुस्तक के कन्नड़ संस्करण के विमोचन के अवसर पर मंत्री ने दावा किया कि वीर सावरकर मांसाहारी थे। उन्होंने गोहत्या का विरोध नहीं किया। सावरकर चितपावन ब्राह्मण होने के बावजूद ‘गोमांस’ खाते थे। अब उनके इसी बयान पर हंगामा मच गया। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं सावरकर के पोते ने मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *