Monday, July 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

सुरक्षाबलों की मदद से आतंकवाद पर निर्णायक जीत हासिल करेंगे कश्मीरी : अमित शाह

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/08/22
in राष्ट्रीय, समाचार
सुरक्षाबलों की मदद से आतंकवाद पर निर्णायक जीत हासिल करेंगे कश्मीरी : अमित शाह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का सफाया करने के लिए सतर्क एवं सुनियोजित आतंक रोधी अभियानों के जरिए समन्वित कोशिशें जारी रखने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर एक समीक्षा बैठक में शाह ने कहा कि आम आदमी के कल्याण के प्रति नुकसानदेह उस आतंकी परिवेश को नष्ट करने की जरूरत है जो आतंकवादियों और अलगावादी अभियान को मदद पहुंचाता है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा बलों और पुलिस को आतंकवाद का सफाया करने के लिए सतर्क और सुनियोजित आतंकवाद रोधी अभियानों के जरिए समन्वित कोशिशें जारी रखने को कहा।” शाह ने सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और पिछले कुछ वर्षों में आतंकवाद की घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते दो साल के अंतराल के बाद सफलतापूर्वक अमरनाथ यात्रा आयोजित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू कश्मीर के प्रशासन की कोशिशों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से आतंकवादियों, हथियारों और गोलाबारूद के आने की आशंका खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर के लोग सुरक्षा बलों की मदद से छद्म युद्ध को निर्णायक शिकस्त देंगे। बैठक में, गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई और इस बात पर जोर दिया गया कि जांच समय पर और प्रभावी तरीके से हो।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और केंद्र एवं केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शरीक हुए। एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई। सुरक्षा कर्मियों पर हमले, घुसपैठ की कोशिशों और केंद्र शासित प्रदेश में हत्याओं के मद्देनजर यह सुरक्षा समीक्षा की गई है।

बृहस्पतिवार को उरी के कमलकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा कर्मियों ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया। मंगलवार रात जम्मू कश्मीर के पल्लनवाला सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में सीमा पार से घुसपैठ की कम से कम तीन कोशिशें की गई थी। सतर्क सैनिकों ने उन पर गोली चलाई और पीछे हटने को मजबूर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि 21 अगस्त को राजौरी जिले में नौशेरा के झांगर सेक्टर में तैनात सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के इस ओर (भारतीय क्षेत्र) में दो से तीन आतंकवादियों की गतिविधियां देखी और उन्हें चुनौती दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक आतंकवादी ने भागने की कोशिश की लेकिन सैनिकों की गोलीबारी में वह घायल हो गया तथा उसे जिंदा पकड़ लिया गया। हालांकि, दो अन्य आतंकी भागने में सफल रहे थे। वहीं, 22-23 अगस्त की रात दो से तीन आतंकवादियों के एक समूह ने नौशेरा के लाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। लेकिन बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने पर दो आतंकी मौके पर ही मारे गये। आतंकवादियों ने 11 अगस्त को राजौरी जिले में थल सेना के एक शिविर पर हमला किया जिसमें चार सैनिक शहीद हो गये। हालांकि, दोनों हमलावरों को सैनिकों ने मार गिराया।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .