Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

किंग कोहली ने रचा इतिहास, सचिन का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
11/09/23
in खेल संसार
किंग कोहली ने रचा इतिहास, सचिन का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कोलंबो : एशिया कप 2023 के सुपर-चार स्टेज में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला. कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर की 77वीं एवं वनडे इंटरनेशनल की 47वीं सेंचुरी पूरी की. कोहली ने 94 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

इस पारी के दौरान कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 13 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए. कोहली ने इस मामले में हमवतन सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर ने 321 पारियों में 13 हजार रन पूरे किए थे. वहीं विराट ने ये उपलब्धि हासिल करने के लिए महज 267 पारियां ली हैं.

Fastest to 13000 ODI runs.

Take a bow, @imVkohli 🙌🙌#TeamIndia pic.twitter.com/UOT6HsJRB2

— BCCI (@BCCI) September 11, 2023

सच‍िन ने भी पाकिस्तान के ख‍िलाफ ही पूरे किए थे 13 हजार रन

वैसे यह एक गजब संयोग है कि ‘क्रिकेट के भगवान’ सच‍िन तेंदुलकर ने भी 13 हजार रन पाकिस्तान के ख‍िलाफ पूरे कर क‍िए थे. उन्होंने 16 मार्च 2004 को रावलप‍िंडी में 330 मैच की 321वीं पारी में ऐसा किया था. उस मैच में सच‍िन ने 141 रनों की आत‍िशी पारी खेली थी. जिसकी बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 12 रनों से हराया था.

अब विराट ने भी अपने आदर्श सच‍िन तेंदुलकर की तरह इस मैच में शतक जड़कर 13 हजार रन पूरे कर लिए, वो भी पाकिस्तान के ख‍िलाफ. कोहली सचिन के अलावा रिकी पोंट‍िंग, सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा ही वनडे इंटरनेशनल में 13 हजार रन पूरे कर पाए थे. पोंटिंग ने 341वीं पारी में  यह उपलब्ध‍ि हास‍िल की थी. वहीं कुमार संगकारा ने 363वीं पारी में यह कीर्तिमान रचा था. वहीं सनथ जयसूर्या ने 416वीं पारी में यह कारनामा कर द‍िखाया था.

ODI क्रिकेट में सबसे तेज 13 रन हजार रन

  • विराट कोहली- 267 पारी, कोलंबो 2023
  • सचिन तेंदुलकर- 321 पारी, रावलपिंडी 2004
  • रिकी पोंटिंग- 341 पारी, ओवल 2010
  • कुमार संगकारा- 363 पारी, हम्बनटोटा 2014
  • सनथ जयसूर्या- 416 पारी, दांबुला 2009

भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया

व‍िराट ने अब तक 278 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उनके बल्ले से 13024 रन आए हैं. विराट का वनडे में उच्चतम स्कोर 183 और एवरेज 57.62 का रहा है, जो उन्होंने पाकिस्तान के ख‍िलाफ ही बनाया है. वो 47 शतक और 65 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. कोहली ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ 15 वनडे खेले हैं, इनमें उनके नाम 622 रन हैं.

पाकिस्तान को मिला ये टारगेट

मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को जीतने के लिए 357 रनों का टारगेट दिया है. भारत की ओर से विराट कोहली ने 94 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए. वहीं केएल राहुल ने 106 गेंदों पर 111 रनों की नाबाद पारी खेली. राहुल ने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए. कोहली-राहुल ने 194 गेंदों पर 233 रनों की साझेदारी की.

राहुल ने अपना छठा और कोहली ने 47वां वनडे शतक जमाया. मैच में भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दमदार शुरुआत दिलाई. रोहित ने 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 56 रनों की पारी खेली. इस दौरान 4 छक्के और 6 चौके जमाए. जबकि शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर 58 रनों की आतिशी पारी खेली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .