Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

कैसे लोगों को कांग्रेस में नहीं देखना चाहते राहुल गांधी, जानिए

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/02/24
in राष्ट्रीय, समाचार
कैसे लोगों को कांग्रेस में नहीं देखना चाहते राहुल गांधी, जानिए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कोलकाता : राहुल गांधी ने कहा है कि हिमंता बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे लोगों के कांग्रेस छोड़ने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। राहुल गांधी ने यह बातें पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहीं। राहुल गांधी से कांग्रेस में हो रहे बिखराव और असम के मुख्यमंत्री हिमंता के हालिया आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हिमंता और मिलिंद जैसे लोग पार्टी छोड़ दें। मैं इसको लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। उन्होंने कहा कि हिमंता जिस तरह की राजनीति करते हैं वह कांग्रेस की राजनीति नहीं हो सकती है। राहुल ने कहा कि क्या आपने मुसलमानों के खिलाफ उनके बयान सुने हैं? कुछ वैल्यूज हैं, जिनकी मैं हमेशा रक्षा करना चाहता हूं।

मैं मुश्किल सवालों से नहीं डरता, फिर वो INDIA गठबंधन पर हो, कांग्रेस छोड़ गए नेताओं पर हो या #PaanchNYAY पर।

पश्चिम बंगाल में डिजिटल मीडिया योद्धाओं के साथ एक लंबी और सार्थक चर्चा हुई।

ईमानदारी से खुलकर सवालों का जवाब देना अच्छा लगता है, सत्ता में बैठे लोग भी कोशिश कर सकते हैं। pic.twitter.com/ZFxHvPDP1q

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 2, 2024

हिमंता-राहुल आमने-सामने

राहुल गांधी ने यह बातें ‘डिजिटल मीडिया वॉरियर्स’ के साथ बातचीत में कहीं। यह वीडियो राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से हिमंता और राहुल गांधी एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं। इन हमलों में तब और तेजी आई, जब राहुल गांधी ने असम से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली थी। 22 जनवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि वह उनके राज्य में अशांति फैला रहे हैं।

वहीं, राहुल गांधी ने हिमंता को देश का सबसे करप्ट मुख्यमंत्री बताया था। इसी वीडियो में राहुल गांधी ने मिलिंद देवड़ा को लेकर भी बयान दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र के दिग्गज मिलिंद देवड़ा ने बीते दिनों कांग्रेस छोड़कर शिंदे गुट की शिवसेना को ज्वॉइन कर लिया था। असल में यहां कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव गुट शिवसेना साथ चुनाव लड़ सकते हैं। मिलिंद देवड़ा मुंबई साउथ सीट से सांसदी का चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन इंडिया गठबंधन में यह सीट उद्धव सेना के खाते में जा रही है। इसी बात को लेकर मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ दी थी।

नीतीश पर भी बोले

राहुल गांधी पर मिलिंद देवड़ा का बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब महाराष्ट्र कांग्रेस का एक और बड़े नाम के पार्टी छोड़ने की खबरें आम हैं। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि बाबा सिद्दिकी यहां पर कांग्रेस का हाथ छोड़ सकते हैं। बाबा सिद्दिकी बॉलीवुड सर्किल में अपनी लैविश इफ्तार पार्टियों के लिए मशहूर हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह अभी भी कांग्रेस के साथ हैं, लेकिन आगे यह भी जोड़ा कि भविष्य किसी ने देखा नहीं है। राहुल गांधी का यह वीडियो हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले का है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि लालू जी से सवाल पूछे गए हैं, तेजस्वी से भी पूछताछ हो रही है। हेमंत सोरेन पर सवाल हैं और केजरीवाल को ईडी का एक और सम्मन मिला। उन्होंने कहा कि मुझसे भी 55 घंटे तक पूछताछ हुई थी, आपको क्या लगता है नीतीश जी ने बिना किसी दबाव के इंडिया गठबंधन छोड़ दिया।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .