रुद्रपुर l रुद्रपुर के शिवनगर यूपी के रहने वाले एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में एजुकेशन सर्विस प्रबंधन के खिलाफ झांसा देकर 15.97लाख ठगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करवाया। युवक का आरोप था कि उसने आरोपी सर्विस प्रबंध न से विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की बात कही थी।
जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने कुटरचित तरीके से उसके साथ धोखा कर लाखों रुपये की ठगी की। पुपिलस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव शिवनगर बिलासपुर यूपी निवासी हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहता था कि इसी दौरान उसकी मुलाकात रुद्रपुर निवासी गुरबाज सिंह जो कि प्रोडक्टस एब्रोड एजुकेशन सर्विस का एमडी बता रहा था।
इस दौरान आरो पी ने अपनी पत्नी मनदीप कौर, मशबरगंज थाना खजुरियां रामपुर निवासी मेहताब सिंह से मुलाकात कराई। जिनके वीजा एक्सपर्ट बताया था और मुख्य कार्यालय फ्लाईओवर काशीपुर के समीप बताया था। आरोप था कि एब्रोज एजुकेशन सर्विस से जुडे़ सभी आरोपियों ने झांसा देकर वीजा बनवाने की कीमत 15.97लाख रुपये बताया था और अलग अलग तिथि में पूरी रकम ले ली।
साथ ही विदेश भेजने के लिए लगने वाले सभी दस्तावेज भी प्राप्त कर लिया। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उसे एक वीजा दिया। जैसे ही वीजा लगाया,तो पता चला कि वीजा फर्जी है। इसकी जा नकारी मिलने पर स्थानीय कार्यालय में जाकर देखा। तो कार्यालय बंद पड़ा था। पीडित ने आरोपियों पर विश्वासद्यात करने व कुटरचित तरीके से लाखों रुपये की रकम हड़पने का भी आरोप लगाया। साथ ही रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने युवक की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबर इनपुट एजेंसी से
