Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home वास्तु शास्त्र

जान लें मनी प्लांट लगाने की सही दिशा, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/01/25
in वास्तु शास्त्र, समाचार
जान लें मनी प्लांट लगाने की सही दिशा, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है और कुछ पौधों को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है. मनी प्लांट भी इन्हीं में से एक है, जिसे अक्सर लोग अपने घरों और कार्यक्षेत्रों में लगाते हैं. माना जाता है कि मनी प्लांट धन और समृद्धि लाता है, लेकिन अगर इसे वास्तु के नियमों का पालन किए बिना लगाया जाए, तो इसके नकारात्मक परिणाम भी हो सकते हैं. धन की आवक को कम कर सकती है या रोक सकती है. इसलिए, मनी प्लांट को लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा

मनी प्लांट को सही दिशा में लगाना बहुत महत्वपूर्ण है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके बजाय, इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा को भगवान गणेश की दिशा माना जाता है, जो समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं।

घर के अंदर लगाएं और देखभाल करें

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है. यदि आपने इसे कांच की बोतल में लगाया है, तो समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें. इसके अलावा, मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह आपकी समृद्धि में बाधा बन सकता है. यदि कुछ पत्तियां सूख जाती हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें.

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि मनी प्लांट की बेल को जमीन को स्पर्श नहीं करना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है. इसके लिए आप पौधे की बेल को किसी धागे से ऊपर की ओर बांध सकते हैं.

यह काम करना है जरूरी

मनी प्लांट को और अधिक शुभ बनाने के लिए, कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं. शुक्रवार के दिन पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट के पौधे में अर्पित करने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं. इसी तरह, मनी प्लांट की जड़ के पास लाल धागा बांधने से भी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है.

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अपने घर में लगा हुआ मनी प्लांट किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे आपके घर की सुख-समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .