Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

7 हजार में कॉफी, 3 हजार में केला… तानाशाह के देश की महंगाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/06/21
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
7 हजार में कॉफी, 3 हजार में केला… तानाशाह के देश की महंगाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के देश में लोगों के लिए खाने के लाले पड़ गए हैं. दरअसल, नॉर्थ कोरिया में खाने की कीमत में तेजी से उछाल आया है. वहां पर खाने की चीजों में कमी आ गई है. देश के तानाशाह किम जोंग उन ने भी स्वीकार किया है कि हालात काफी तनाव भरे हैं.

नॉर्थ कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी कोरियन सेंट्रल के अनुसार, किम जोंग उन ने कहा, ”लोगों के लिए खाद्य स्थिति अब तनावपूर्ण हो रही है, क्योंकि कृषि क्षेत्र पिछले साल आंधी से हुए नुकसान के कारण अनाज उत्पादन योजना को पूरा करने में विफल रहा है.”

रिपोर्ट में बताया गया है कि नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में खाद्य संकट इतना तगड़ा है कि विभिन्न प्रकार की खाने वाली चीजों के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं.

राजधानी में केला 45 डॉलर (3335 रुपये) प्रति किलो, ब्लैक टी का पैकेट 70 डॉलर (5,190 रुपये ) और कॉफी का एक पैकेट 100 डॉलर (7,414 रुपये) में मिल रहा है. इस हिसाब से अन्य देशों में मिलने वाली इन चीजों की तुलना में नॉर्थ कोरिया में दाम काफी ज्यादा हो गए हैं.

सेंट्रल कमेटी की बैठक में, किम जोंग ने कथित तौर पर पार्टी नेताओं से भोजन की कमी को जल्द-से-जल्द हल करने के लिए कहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि नॉर्थ कोरिया विफल कृषि उत्पादन के कारण खाद्य संकट का सामना कर रहा है. यूनाइटेड नेशन के फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट बताती है कि नॉर्थ कोरिया के पास 8,60,000 टन भोजन की कमी है.

किम जोंग उन ने भोजन संकट को जल्द-से-जल्द दूर करने को कहा है. हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सुझाव नहीं दिया गया है कि किस तरह से इस संकट से उबरा जाए. वहीं, कोरोना वायरस की वजह से नॉर्थ कोरिया ने सभी बॉर्डर बंद रखे हैं. हालांकि, अभी वहां कोरोना वायरस का कोई भी कंफर्म केस नहीं है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .