Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

दिल्ली में जमकर बरसे कोहली, एक मैच में दर्ज किए कई रिकॉर्ड्स

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/05/23
in खेल संसार
दिल्ली में जमकर बरसे कोहली, एक मैच में दर्ज किए कई रिकॉर्ड्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

विराट कोहली भले ही रह लें मुंबई में, आईपीएल में भले ही वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल लें लेकिन दिल से विराट हैं तो दिल्ली वाले ही। ऐसे में जब विराट दिल्ली के मैदान पर हों तो ऐसा मुमकिन ही नहीं कि उनका बल्ला न बरसे। कुछ ऐसा ही हुआ जब बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज ने अरुण जेटली स्टेडियम में एक रिकॉर्ड अर्धशतक जमाया।

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 181 रन बनाए। बैंगलोर के लिए एक बार फिर सबसे ज्यादा रन कप्तान फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली की जोड़ी ने बनाए। कोहली ने तो इस सीजन में छठी बार अर्धशतक का आंकड़ा पार किया और साथ ही कुछ खास रिकॉर्ड भी बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में 50 फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे पहले 50 फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम है। विराट कोहली ने अपने 233वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आईपीएल में सर्वाधिक फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम इस समय 59 फिफ्टी दर्ज है, जबकि 49 अर्धशतक के साथ पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन सूची में तीसरे पायदान पर हैं।

इस मैच के शुरुआत में विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल के इतिहास में 7000 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 12 रन पूरा करते हुए ये मुकाम हासिल किया। जारी सीजन में ये कोहली की छठी फिफ्टी थी। कोहली के लिए ये सीजन काफी अच्छा रहा है। वह ऑरेन्ज कैप की रेस में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 10 मैचों में 135.16 के स्ट्राइक रेट और 46.56 के औसत से 419 रन बनाए हैं।

विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। उन्होंने 233 मैचों में 7013 रन बनाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 213 मैचों में 6536 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 6189 रन बनाए हैं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 6063 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .