Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

कोहली, तेंदुलकर और वेस्टइंडीज… सामने आया 29वें शतक का गजब संयोग

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/07/23
in खेल संसार
कोहली, तेंदुलकर और वेस्टइंडीज… सामने आया 29वें शतक का गजब संयोग
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पोर्ट ऑफ स्पेन : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है.  भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 438 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वहीं वेस्टइंडीज ने स्टम्प के समय 86/1 का स्कोर खड़ा किया. कोहली ने 121 रनों की पारी खेली. यह उनका 76वां शतक रहा, वहीं कोहली के टेस्ट करियर का यह 29वां शतक था. खास बात यह रही कि ‘क्रिकेट के भगवान’ यानी सच‍िन तेंदुलकर ने भी अपना 29वां शतक पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान में ही जड़ा था. 29वीं सेंचुरी जड़कर विराट कोहली ने डॉन ब्रेडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली.

देखा जाए तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की 29वीं टेस्ट सेंचुरी में कई अनोखी समानताएं हैं. विराट कोहली ने शुक्रवार को विदेश में पांच सालों के बाद शतक बनाया. यह उनका 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का भी 100वां टेस्ट मैच है. त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में 121 रन की पारी कोहली का 76वां अंतरराष्ट्रीय शतक था. इस प्रकार वह पहले 500 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले ख‍िलाड़ी भी बन गए.दिलचस्प बात यह है कि सचिन तेंदुलकर ने अपने 51 टेस्ट शतकों में से 29वां शतक भी पोर्ट ऑफ स्पेन में ही लगाया था. विदेशी धरती पर दिसंबर 2018 (पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के बाद कोहली का यह पहला शतक रहा.

सुनील गावस्कर और विराट कोहली के शतक में समानताएं

कोहली पिछले टेस्ट में शतक से चूक गए थे, दिलचस्प बात यह है कि कोहली के इस शतक में सुनील गावस्कर के साथ कुछ समानताएं भी हैं, क्योंकि 1983 में जब भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 50 वां टेस्ट खेल रहा था, तो गावस्कर ने 121 रनों की पारी खेली थी. अब 40 साल बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेला और कोहली ने ठीक 121 रन बनाए.

वहीं मैच में शतक जड़ने के बाद विराट कोहली बात करने के लिए आए, इस दौरान उन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन में अपने खेलने के अनुभव को बताया. विराट ने पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम के इतिहास से जुड़ी बातें शेयर की. विराट बोले, ‘ये ग्राउंड (क्ववींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन) और एंटीगा हमेशा से उनके फेवरेट ग्राउंड रहे हैं.’ विराट ने कहा एंटीगा और क्ववींस पार्क ओवल में खेलना उन्हें हमेशा पसंद आता है.

500वें मैच में सर्वाध‍िक रन बनाने वाले कोहली

विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने 500वें इंटरनेशनल मुकाबले में शतक लगाया. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज अपने 500वें मुकाबले 50 रन भी नहीं बना पाया था. इससे पहले 500वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था, जिन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी.

कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 12वां शतक था और वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जैक्स कैलिस के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड पूर्व महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर (13) के नाम है. टेस्ट मैच में नंबर-चार पोजीशन बैटिंग करते हुए कोहली का यह 25वां शतक भी रहा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .