Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

प्रदेश प्रभारी शैलजा के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

Frontier Desk by Frontier Desk
15/01/24
in देहरादून
प्रदेश प्रभारी शैलजा के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेस भवन में प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते कांग्रेसी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विभिन्न समितियों की ली बैठके

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं नव नियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के देहरादून आगमन पर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इसके उपरान्त कुमारी शैलजा ने प्रदेश कार्यालय सभागार में पार्टी की विभिन्न समितियों की बैठक में आगामी कार्यक्रमों हेतु वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से चर्चा की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज प्रातः 10ः00 बजे जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंची जहां पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, एआईसीसी सचिव काजी निजुमद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित पार्टी के विधायकगणों, पूर्व विधायकगणों एवं बडी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इसके उपरान्त डोईवाला, हर्रावाला, रिस्पना पुल आदि अनेक स्थानों पर बडी संख्या में उमडे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमारी शैलजा का स्वागत किया।

उत्तराखंड काँग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी आदरणीय सुश्री कुमारी शैलजा जी का प्रथम बार देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर देहरादून कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत। pic.twitter.com/whlrPHrGTP

— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) January 15, 2024

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कुमारी शैलजा का फूल मालाओं एवं बुके भेंट कर उत्तराखण्ड के पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ स्वागत किया। मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रातः 11ः30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का वहां पर उपस्थित वरिष्ठ नेतागणों एवं हजारों की संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाकर भव्य स्वागत किया।

इसके उपरान्त कुमारी शैलजा ने सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे डोनेट फॉर देश कार्यक्रम के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित उत्तराखण्ड यात्रा पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। कुमारी शैलजा ने पार्टी के एआईसीसी सदस्यों, पीसीसी सदस्यों एवं वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात कर केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की। कार्यक्रम के उपरान्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

स्वागत समारोह में विधायक राजेन्द्र भण्डारी, तिलक राज बेहड़, आदेश चौहान, विक्रम नेगी, ममता राकेश, फुरकान अहमद, गोपाल सिंह राणा, सुमित हृदयेश, विरेन्द्र जाति, रवि बहादुर, हरीश धामी, मदन सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, सूर्यकान्त धस्माना, प्रकाश जोशी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, नव प्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, धीरेन्द्र प्रताप|

महामंत्री पी.के. अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, संजय पालीवाल, अनुपम शर्मा, याकूब सिद्धिकी, राजेन्द्र भण्डारी, हरि कृष्ण भट्ट, पूरन सिंह रावत, गोदावरी थापली, जयेन्द्र रमोला, कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, रामयश सिंह, डॉ0 संतोष चैहान, सतीश नैनवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रोतेला, महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, राजेश चमोली, बसी जैदी, मोहन काला, भगवती सेमवाल, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष हरिद्वार सतपाल ब्रहमचारी, राजेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, मोहित उनियाल, राहुल छिमवाल, पूरन कठैत, भूपेन्द्र भोज सहित सभी जिला एवं महानगर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, प्रदेश सचिव शांति रावत, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, विरेन्द्र पोखलियाल, मानवेन्द्र सिंह, मनीष नागपाल|

मीना शर्मा, यामीन अंसारी, आनन्द बहुगुणा, अनुसूचित जाति अध्यक्ष दर्शन लाल, राजेश रस्तोगी, पिया थापा, डॉ0 प्रदीप जोशी, सुलेमान अली, आशा मनोरमा डोबरियाल, विकास नेगी, नजमा खान, चन्द्रकला नेगी, शिवानी थपलियाल, कोमल बोरा, अर्जुन सोनकर, जगदीश धीमान, अनूप कपूर, सविता सोनकर, विशल मौर्य, इलियार अंसारी, राजेश परमार, जितेन्द्र बिष्ट, उर्मिला थापा, खष्टी बिष्ट, ललित भद्री, आदर्श सूद, अनुराधा तिवाडी, अवधेश पंत, विनीत भट्ट, संजय सैनी, सावित्री थापा सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .