Monday, May 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

सम्मान निधि की लिस्ट से बाहर हुए लाखों किसान, कृषि विभाग ने उठाया ये कदम

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/01/23
in राष्ट्रीय, व्यापार
सम्मान निधि की लिस्ट से बाहर हुए लाखों किसान, कृषि विभाग ने उठाया ये कदम

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पीएम किसान सम्मान योजना की 13वीं किस्त जल्द ही आने वाली है लेकिन इससे पहले लिस्ट से किसानों के नाम कटने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में किसानों की केवाईसी ना हो पाने के कारण 33 लाख किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि रुक गई है. इसकी वजह आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कनेक्ट ना होना बताया जा रहा है. इसी को देखते हुए अब कृषि विभाग गांव-गांव जाकर ईकेवाईसी शिविर लगाएगा.

किसान सम्मान निधि पाने के लिए ईकेवाईसी करवानी होती है. इसमें 11वीं किस्त 2.41 करोड़ किसानों को मिली थी, 12वीं किस्त के लिए संख्या 1.7 करोड़ रह गई. अब इस योजना की 13वीं किस्त भी आ रही है जो कि फरवरी में आएगी, ऐसे में अभी 33 लाख किसान बचे हुए हैं जिनकी केवाईसी पूरी नहीं हुई है.

गोरखपुर बस्ती मंडल में सबसे ज्यादा ईकेवाईसी वेरीफाई नहीं हुई है, जिसमें दोनों मंडलों में तकरीबन 7 लाख किसानों की ईकेवाईसी बची है, जबकि प्रयागराज में 2.16 लाख और लखीमपुर खीरी में 2.12 लाख किसानों ने अभी केवाईसी नहीं कराई है. इसके अलावा गोरखपुर बस्ती मंडल में 700000 किसानों, बलिया गाजीपुर सहित 9 जिलों में 6.2 लाख किसान, मुरादाबाद मंडल में 1.75 लाख, शाहजहांपुर में 1.23 लाख, अलीगढ़ मंडल में 1.65, बरेली में 90 हजार, मुजफ्फरनगर में 88 हजार, फतेहपुर में 84 हजार, सहारनपुर में 81 हजार, लखनऊ 79 हजार और आगरा में 73 हजार किसान सम्मान निधि पाने से वंचित रहे हैं.

संयुक्त कृषि निदेशक राकेश बाबू के मुताबिक, ईकेवाईसी ना करा पाने की वजह से कई किसान 13वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. ई-केवाईसी कराने में सबसे पहले भूमि रिकॉर्ड वेरीफाई होना चाहिए, पीएम किसान पोर्टल पर किसान की ई केवाईसी पूरी होने चाहिए. इसी के साथ, किसान का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए. जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, वो नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जा सकते हैं. वहां पीएम सम्मान निधि की वेबसाइट पर केंद्र संचालक आवश्यक जानकारी भरेगा और आधार और बैंक खाता लिंक करके मोबाइल नंबर दर्ज करेगा, जिसके बाद एक फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा और किसान उसको टीटीगो संचालक को बताएगा. ओटीपी दर्ज करने के बाद ईकेवाईसी पूरी मानी जाएगी. ज्यादातर किसान टॉकटाइम के चक्कर में मोबाइल नंबर बदल देते हैं जिसकी वजह से यह केवाईसी पूरी नहीं हो पाती है.

बेनेफिशियरी लिस्ट में देखें नाम
पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. फिर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें. यहां बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें. पहले ये चेक करें कि ई-केवाईसी और लैंड डिटेल यहां पूरी भरी हुई है. अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे यस लिखा है तो आप समझ लीजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी. वहीं, अगर इनमें से किसी भी जगह नो लिखा है तो आपकी किस्त रुक सकती है.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .