यूपी में टीजीटी-पीजीटी शिक्षक भर्ती आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि, इस तरह करें आवेदन

नई दिल्ली l यूपी एडेट माध्यमिक कालेजों में टीजीटी व पीजीटी के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 5 मई 2021 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई थी. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एनआइसी के ई-परीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अभ्यर्थी upsessb.org के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

इसलिए बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को एनआइसी के ई-परीक्षा पोर्टल पर आवेदन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड नहीं हो रही थी. इसलिए चयन बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि को दस दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है.

15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक कालेजों में 15 हजार के अधिक रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड ने 15 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था. जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार टीजीटी के 12603 व पीजीटी के 2595 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अब ऑनलाइन पंजीकरण 1 मई 2021 तक, शुल्क 3 मई 2021 और आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई 2021 निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता
टीजीटी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी के पास बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए. वहीं पीजीटी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पोस्ट ग्रेजुएड होना अनिवार्य है.

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं चाहिए. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए चयन बोर्ड की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं एससी और ईडब्ल्यूएस के लिए 450 रुपए और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.


साभार : न्यूज़18हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *