प्रियंका वाड्रा के करीबी नेता ने छोड़ा हाथ का साथ, बीजेपी में हुए शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस पार्टी को आज एक और बड़ा झटका लगा है। एआईसीसी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बिट्टू को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता था।

तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपना इस्तीफा भेजकर तत्काल सभी पदोंं और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। हिमाचल की चारों लोकसभा सीट- हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला में 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *