Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

लिव इन पार्टनर ने की दोस्त के साथ मिलकर युवती क हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
11/03/26
in अपराध संसार, गढ़वाल
लिव इन पार्टनर ने की दोस्त के साथ मिलकर युवती क हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। शहर में बीते सात मार्च को एक होटल में युवती का शव बरामद किया गया था। इस हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवती के लिव-इन पार्टनर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा के कैथल जिले के चीका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली रुद्रप्रयाग में सात मार्च की रात को करीब आठ बजे गैलेक्सी होटल से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उन्हें होटल के एक कमरे में ठहरी युवती बेहोशी की हालत में पड़ी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तत्काल होटल के कमरे को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती अपने लिव-इन पार्टनर और उसके एक दोस्त के साथ छह मार्च 2026 की रात को होटल में ठहरी थी।

सात मार्च को युवती का लिव-इन पार्टनर और उसका दोस्त यह कहकर होटल से निकले थे कि वे थोड़ी देर में वापस लौटेंगे, लेकिन देर शाम तक उनके वापस न आने पर होटल संचालक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती और उसके साथ आए दोनों युवक हरियाणा के निवासी हैं।

पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क स्थापित कर लिया और दोनों संदिग्धों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दीं। आठ मार्च 2026 को मृतका के परिजन रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां जिला चिकित्सालय में मृतका की पहचान काजल (उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी पीपली जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा) के रूप में हुई। परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया।

इसके बाद मृतका के भाई अकबर की तहरीर पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में अरुण और अक्षय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देश पर पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 10 मार्च 2026 की शाम दोनों आरोपियों को हरियाणा के पटियाला रोड थाना चीका क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें रुद्रप्रयाग लाया गया।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अरुण कुमार ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से काजल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। चार मार्च 2026 को वह काजल और अपने दोस्त अक्षय के साथ घूमने के लिए निकला. अंबाला और हरिद्वार होते हुए वे छह मार्च को रुद्रप्रयाग पहुंचे और गैलेक्सी होटल में कमरा लेकर ठहर गए।

पुलिस को बताया कि सात मार्च की सुबह काजल और अरुण के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा और गाली-गलौज हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान अरुण ने काजल के हाथ-पैर पकड़ लिए, जबकि अक्षय ने पहले उसका गला दबाया और बाद में काजल की ही चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ उनके स्थानीय थाना चीका जिला कैथल (हरियाणा) में धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत स्नैचिंग का मुकदमा भी दर्ज हैं, जिसमें उन्हें 24 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही हैं गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार पुत्र राजेश (निवासी वार्ड संख्या 17, थाना चीका, जिला कैथल हरियाणा) उम्र 21 वर्ष और अक्षय (निवासी वार्ड संख्या 3 जाटों का मोहल्ला, थाना चीका, जिला कैथल हरियाणा) उम्र 23 वर्ष शामिल हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .