Monday, March 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

खुलासाः लिव इन पार्टनर ने की मां-बेटे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
09/03/26
in अपराध संसार
खुलासाः लिव इन पार्टनर ने की मां-बेटे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। जिले के सुमाड़ी में बीते दिनों हुुई मां-बेटे की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में  पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उस व्यक्ति ने ही अपने लिव इन पार्टनर और उसके 9 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर है, जो हत्याकांड के बाद दिल्ली फरार हो गया था। हत्या के पीछे की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को शाम 7.33 बजे चौकी प्रभारी जखोली को योगेंद्र सिंह निवासी सुमाड़ी तिलवाड़ा ने सूचना दी कि उनके हाइडिल कॉलोनी के पास स्थित मकान में किराये पर रह रहे नेपाली मूल के व्यक्ति दीपक बहादुर के कमरे से तेज बदबू आ रही है।

सूचना पर जब मकान मालिक और स्थानीय लोग कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। कमरे के भीतर कम्बल में लिपटे एक महिला और एक बच्चे के शव पड़े थे, जबकि आरोपी दीपक बहादुर मौके से फरार था।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। मामले में 7 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गईं। निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार खोजबीन के आधार पर आरोपी को 8 मार्च की शाम दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व तीन बच्चे नेपाल में रहते हैं।

वहीं साल 2025 में फेसबुक पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला भी पहले से विवाहित थी और उसके दो बच्चे थे। जिनमें से एक 9 वर्षीय इस घटना में मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि काफी समय से महिला और दीपक बहादुर साथ रह रहे थे। पहले दोनों उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। करीब एक माह पहले वे सुमाड़ी में किराये के कमरे में रहने लगे थे।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच आरोपी और महिला के बीच घरेलू विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद 9 वर्षीय बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दोनों शवों पर कम्बल डालकर मौके से फरार हो गया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .