Sunday, May 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस में हरिद्वार-नैनीताल सीट में किस बात की टेंशन?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/03/24
in उत्तराखंड, देहरादून
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस में हरिद्वार-नैनीताल सीट में किस बात की टेंशन?

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। बीजेपी ने उत्तराखंड में गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा समेत पांचों सीटों पर प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। लेकिन, कांग्रेस ने अभी तक हरिद्वार और नैनीताल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

आपको बता दें कि हरिद्वार से बीजेपी की ओर से त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनावी मैदान में हैं, जबकि नेनीताल संसदीय सीट से अजय भट्ट चुनाव लड़ रहे हैं। बीते दो दिन लगातार बैठक पर बैठक के बाद भी कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल सीट पर अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है।

पार्टी नेताओं के मुताबिक अब दोनों सीटों पर अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति के दायरे से बाहर निकल कर हाईकमान के पाले में चला गया है। बुधवार को भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व सीएम हरीश रावत ने पहले प्रभारी कुमारी सैलजा और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्तचरण दास के साथ बैठक कर दोनों सीटों पर मंथन किया।

इसके बाद एक दौर की मीटिंग राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ भी हुई। बावजूद इसके कांग्रेस दोनों टिकटों पर फैसला नहीं कर पाई है। सूत्रों के अनुसार असल पेच हरिद्वार सीट को लेकर फंसा हुआ है, जहां पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं।

जबकि पार्टी इसके बजाय हरीश रावत को मैदान में उतारना चाहती है। सूत्रों के अनुसार सहमति नहीं बनने के बाद मामला हाईकमान के पास पहुंच गया है।

माहरा बोले, विभागों का दुरुपयोग कर रही भाजपा
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। माहरा ने कहा कि चुनाव घोषण होते ही आनन-फानन में गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स का नोटिस जारी होना कई सवाल खड़े करता है।

साथ ही इससे स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी देश की संवैधानिक संस्थाओं और विभागों का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक आकांक्षा के लिए कर रही है। वहीं कांग्रेस की प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आयकर नोटिस को चुनाव प्रभावित करने की साजिश करार देते हुए, आयोग से आयकर विभाग को सख्त दिशा निर्देश दिए जाने की मांग की है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .