Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

मोहर्रम जुलूस में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद, भारत के खिलाफ में लगे नारे!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
01/08/23
in अपराध संसार, राज्य
मोहर्रम जुलूस में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद, भारत के खिलाफ में लगे नारे!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर : जौनपुर में एक बार फिर देश विरोधी हरकतें सामने आई हैं। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोधना बाजार में 10वें मोहर्रम पर निकाले गए ताजिया जुलूस में पाकिस्तान जिदांबाद का नारा लगाया गया। इसके साथ ही भारत के विरोध में नारेबाजी की गई। इसका वीडियो वायरल हुआ तो खलबली मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लेकर गोधना बाजार फोर्स लेकर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी।

एसपी डा. अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और देश विरोधी हरकतें करने वाले शरारतीतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर करीब चार दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। 33 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने इलाके के थानाध्यक्ष की भी लापरवाही मानी है। इसे देखते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

शनिवार को जगह-जगह से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में किशुनदासपुर से एक ताजिया लेकर लोग चले। इसे अगहुआ चौक पर ले जाकर दफन किया गया। इस दौरान गोधना बाजार शिव मंदिर के सामने प्राथमिक विद्यालय के पास पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगने लगा। यही नहीं, भारत के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। दोनों नारे वायरल वीडियो में साफ साफ सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सोमवार की शाम तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में एक युवक माइक पर तरह-तरह के नारे लगवा रहा था। नारे में ही उसने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लगाया। उसके साथ चल रहे युवाओं ने नारे को दोहराया। वीडियो वायरल होने पर परशुराम सेवा संस्थान चौकीखुर्द के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। तब तक वायरल वीडियो इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर पहुंच गया।

वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक, एएसपी शैलेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया भी पहुंच गए। मीरगंज पुलिस समेत पवारा, बरसठी,  मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, रामपुर, मड़ियाहूं, सिकरारा थाने की पुलिस भी गोधना बुला ली गई।

क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि ताजिया जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों की वीडियो के आधार पर पहचान कराई जा रही है। अभी तक 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है। लोगो से पूछताछ की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की खोजबीन हो रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .